{"_id":"62f2280bae491a194663ec22","slug":"laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-confirms-shahrukh-khan-will-play-a-cameo-in-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म में हुई शाहरुख खान की एंट्री, यहां जानें कैसा होगा उनका किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म में हुई शाहरुख खान की एंट्री, यहां जानें कैसा होगा उनका किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज से पहले जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर आमिर ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में यह पुष्टि की है कि फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म शाहरुख कैमियो में दिखेंगे। हालांकि यह बात सामने नहीं आ सकी है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार कैसा होगा।
2 of 4
आमिर खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब आमिर से शाहरुख के कैमियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'शाहरुख मेरे दोस्त हैं। जब मैंने उनसे कहा कि मुझे ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो भारत में अमेरिका के एल्विस (प्रेस्ली) की तरह हो। भारत का सबसे बड़ा स्टार हो। यही वजह है कि मैं आपके पास आया हूं।' एक्टर ने बताया कि यह बात सुनकर उन्होंने तुरंत 'हां' कर दिया।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर सहित लाल सिंह चड्ढा की टीम के साथ शाहरुख ने अब तक फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात नहीं की है। लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स अभिनीत 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्माण वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। 11 अगस्त को यह फिल्म दुनियाभर में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि इस फिल्म से आमिर खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान मे देखा गया था। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी यह पीरियड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।