{"_id":"62f2221175e2ad25ad24cb64","slug":"anjali-arora-mms-leak-kacha-badam-fame-actress-earn-lakhs-from-one-instagram-post-know-her-networth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali Arora: सोशल मीडिया ने अंजलि अरोड़ा को बनाया करोड़पति, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लाखों में करती हैं चार्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anjali Arora: सोशल मीडिया ने अंजलि अरोड़ा को बनाया करोड़पति, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लाखों में करती हैं चार्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:30 PM IST
सार
सोशल मीडिया सेंसेशल अंजलि अरोड़ा अक्सर अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। कच्चा बादाम गाने पर अपने वीडियो से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोशल मीडिया सेंसेशल अंजलि अरोड़ा अक्सर अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। कच्चा बादाम गाने पर अपने वीडियो से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आईं अंजलि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर अंजलि अरोड़ा एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस वीडियो में दिख रही लड़की अंजलि अरोड़ा ही है। अपने इस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अंजलि को तो हर कोई जानता है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं अंजलि अरोड़ा की नेटवर्थ के बारे में-
2 of 5
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल फरवरी में शुरू हुए एकता कपूर के शो लॉकअप में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज के लिए मशहूर अंजलि को इस शो ने देशभर में पहचान दिला दी। वह इस शो की रनर अप कभी रहीं। शो से बाहर आने के बाद से ही वह सुर्खियां बटोर रही हैं। इंस्टाग्राम रील्स हों या उनके ग्रेसफुल लुक्स प्रशंसकों से उन्हें ढेर सारा प्यार मिला है।
3 of 5
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाने वालीं अंजलि अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से की थी। लेकिन फिर देश में इस पर लगे प्रतिबंध की बाद उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज बनाने शुरू किए। देखते ही देखते अंजलि इंटरनेट पर काफी मशहूर हो गईं। मौजूदा समय में उनके इंस्टाग्राम अकांउट उनके करीब 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया पर मशहूर गाने 'कच्चा बादाम' पर अपना लिप सिंक वीडियो के बाद शोहरत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंजलि अरोड़ा, काका
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर होने के साथ ही अंजलि अरोड़ा एक अभिनेत्री और मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो 'सुपना' के साथ मॉडलिंग और अभिनय में भी अपना पैर जमा लिए हैं। इस वीडियो एल्बम के बाद अंजलि कई संगीत वीडियो में नजर आईं, जिसमें ‘टेम्पोरेरी प्यार’'तेरे बरगी', 'आशिक पुराना', 'पौने 12,‘शायद फिर से’ आदि शामिल हैं। वहीं, नेटवर्थ की बात करें तो अंजलि करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में अंजलि अरोड़ा की कुल संपत्ति लगभग तीन करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी मासिक आय की बात करें तो वह मुख्य रूप से मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हर महीने तीन लाख तक की कमाई करती हैं। साथ ही वह अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 50 हजार से एक लाख की रकम वसूलती हैं। इसके अलावा खबरों के मुताबिक कंगना रणौत के शो लॉकअप के लिए उन्होंने हर हफ्ते तीन से चार लाख रुपये चार्ज किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।