{"_id":"630e00936a26ce7afd665252","slug":"koffee-with-karan-7-kriti-sanon-and-aditya-roy-kapur-in-relationship-tiger-shroff-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditya-Kriti Sanon: आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं कृति सेनन? करण जौहर बोले- मैंने कोजी होते देखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya-Kriti Sanon: आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं कृति सेनन? करण जौहर बोले- मैंने कोजी होते देखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच डेटिंग की खबरें आम हैं। लेकिन लगता है अब इस इंडस्ट्री को एक और नया कपल मिलने वाला है। बीते दिनों, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था लेकिन अनन्या ने अदित्य को अपना दोस्त बताकर दोनों का रिश्ता साफ कर दिया है। वहीं, अब आदित्य का नाम कृति सेनन के साथ जुड़ गया है। दावा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर कृति सेनन ने भी चुप्पी तोड़ दी है।
2 of 4
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के अपकमिंग एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर दिखाई देंगे। दोनों पहली बार इस शो में नजर आएंगे। इस दौरान कृति के सामने करण जौहर आदित्य का जिक्र करेंगे। दरअसल, कई सेलिब्रिटीज ने आदित्य रॉय कपूर को फ्लर्ट करने में प्रो बताया है और इसी वजह से करण कृति के सामने बार-बार आदित्य के नाम का जिक्र करेंगे। इसी बीच उन्होंने अभिनेत्री से कहा कि उन्होंने एक पार्टी में आदित्य और उन्हें एक साथ एक कॉर्नर में कोजी होते देखा था।
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर की इस बात का कृति सेनन भी जवाब देती हैं। वह कहती हैं, 'मैं कोने में कडलिंग नहीं करने जा सकती। लेकिन हां, हम बात कर रहे थे और वह बहुत ही मजेदार इंसान हैं। वह इंसान अच्छे हैं और मेरे मानना है कि हम साथ अच्छे लगते हैं।' कृति ने अपने इस स्टेटमेंट से साफ कर दिया कि उन्हें आदित्य पसंद है। ऐसे में अगर यह ऑनस्क्रीन जोड़ी ऑफस्क्रीन बन जाए तो बड़ी बात नहीं होगी।
बता दें कि कृति सेनन के साथ 'कॉफी विद करण' के इस एपिसोड में टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। टाइगर और कृति ने साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' हिट रही थी। हाल ही में, इस फिल्म की सीक्वल भी रिलीज हुआ, जो कमाल नहीं दिखा पाया। वहीं, अब दोनों एक साथ 'गणपत' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।