फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Flop: हिंदी ही नहीं साउथ में भी फ्लॉप हुई विजय देवरकोंडा की 'लाइगर', पांचवें दिन ही रद्द हुए 90 फीसदी शो

Tue, 30 Aug 2022 06:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 30 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Liger Flops In North As Well As South Box Office Over 90 percent Shows Cancelled
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई है। 25 अगस्त को रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा ने कथित तौर पर 38.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी पांच दिनों में फिल्म अपनी लागत का 50 फीसदी तक नहीं कमा पाई है। मेकर्स रिलीज से पहले लाइगर के तेलुगू संस्करण से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें लगाए बैठे थे। लेकिन, विजय देवरकोंडा की फिल्म न केवल नार्थ में बल्कि साउथ में भी फ्लॉप हो गई है। यही कारण है कि पूरे भारत में करण जौहर निर्मित इस फिल्म के 90 फीसदी से अधिक शो रद्द कर दिए गए हैं।

Vijay Deverakonda Liger Flops In North As Well As South Box Office Over 90 percent Shows Cancelled
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यहां-यहां रद्द हुए लाइगर के शोज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के बाद केवल सात दिनों में ही लाइगर सिनेमाघरों से उतर सकती है। कथित तौर पर, दक्षिण भारतीय राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में 90 फीसदी से अधिक शो रद्द कर दिए गए हैं। इन तीन राज्यों के अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में भी लाइगर के हटने उम्मीद है।

Vijay Deverakonda Liger Flops In North As Well As South Box Office Over 90 percent Shows Cancelled
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐसे गिरा लाइगर की कमाई का ग्राफ
पहले दिन दुनिया भर में तकरीबन 24 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म धीरे-धीरे धराशाई होते जा रही है।   दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने सिर्फ 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया जो आधे से भी कम रहा। इसके बाद वीकएंड पर शनिवार और रविवार को भी लाइगर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई, जहां तीसरे दिन फिल्म 6.95 करोड़ पर आकर ठहर गई तो वहीं रविवार को लाइगर की इससे भी कम  हुई और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ पांच से छह करोड़ के बीच कलेक्शन किया। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को इसका कलेक्शन और भी कम हो गया है और फिल्म ने पांचवें दिन तकरीबन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक ने फिल्म अब तक सिर्फ 38.6 करोड़ तक का कारोबार किया है। यानी फिल्म का हाल लाल सिंह चड्ढा से भी बुरा रहा। क्योंकि आमिर खान की फिल्म ने पांच दिनों में 45.83 करोड़ कमा लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Liger Flops In North As Well As South Box Office Over 90 percent Shows Cancelled
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई लाइगर
इसी के साथ लाइगर भी इस साल रिलीज हुई फ्लॉप फिल्मों की कड़ी में शामिल हो गई है। बता दें कि इस साल शाहिद कपूर की जर्सी, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, कंगना रणौत की धाकड़, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे व रक्षा बंधन जैसी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed