सब्सक्राइब करें

Koffee with Karan 7: करण के शो में कॉफी पी सकते हैं बॉलीवुड के ये कपल, जानिए किस-किस का नाम है शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Koffee with Karan 7 Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Vicky Kaushal Katrina Kaif bollywood couples we would love to see on karan johar show this season
बॉलीवुड के यह कपल्स हो सकते हैं 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के मेहमान - फोटो : social media

मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने बीते बुधवार को ये घोषणा की थी कि उनका मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण बंद होने जा रहा है। ये सुनने के बाद तो करण के फैन्स को झटका लगा था। लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट लाते हुए करण ने खुद बताया था कि ये सिर्फ टीवी पर बंद हो रहा है और ये शो इसके सातवें सीजन के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापसी करेगा। इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स के बीच की गपशप और गॉसिप्स होती है, जिन्हें सुनने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। फैंस भी नए सीजन को लेकर ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि इस बार इस शो में कौन-कौन मेहमान बनकर आ रहा है।

Trending Videos
Koffee with Karan 7 Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Vicky Kaushal Katrina Kaif bollywood couples we would love to see on karan johar show this season
कॉफी विद करण

कॉफी विद करण हमेशा से ही कुछ अनफिल्टर्ड चैट और विवादों के लिए बदनाम रहा है। अगर देखा जाए तो सच में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के साथ आने का श्रेय करण के चैट शो को दिया जा सकता है। शो की इस घोषणा के साथ, हम नए सीजन के मेहमानों के नाम जानने के लिए उत्साहित हैं। सीजन के शुरू होने से पहले, उन हस्तियों या जोड़ियों की सूची पर एक नजर डालते हैं, जिनसे हम नए सीजन में शो की शोभा बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee with Karan 7 Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Vicky Kaushal Katrina Kaif bollywood couples we would love to see on karan johar show this season
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभी कुछ ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने अपनी प्राइवेट वेडिंग के चलते सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस चर्चित कपल की प्रेम कहानी हर कोई जानता है लेकिन इन दोनों को  'कॉफी विद करण' में आने से उनके और अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।

Koffee with Karan 7 Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Vicky Kaushal Katrina Kaif bollywood couples we would love to see on karan johar show this season
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल-कटरीना कैफ
विक्की और कटरीना ने शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया। उनकी प्रेम कहानी के बारे में जितना भी हम जानते हैं, वह सिर्फ उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानते हैं। लेकिन इतना काफी नहीं है, फैंस उनकी कहानी के पीछे के छिपे राज जानने कि लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। सभी चाहते हैं कि वह इस बार कॉफी विद करण में आएं और एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करें।

विज्ञापन
Koffee with Karan 7 Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Vicky Kaushal Katrina Kaif bollywood couples we would love to see on karan johar show this season
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
'कॉफी विद करण' की बात आए और प्रियंका चोपड़ा का नाम न आए, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। प्रियंका चाहे कहीं भी रहें, वह हमेशा अपनी उपस्थिति से इस शो को और स्पेशल बना देती हैं। इस बार शो में डबल तड़का लग सकता है अगर उनके पति निक जोनस भी उनके साथ शो में शिरकत करें। निक जोनस प्रियंका की ही तरह देसी हैं और अगर वह आते हैं तो देश को दर्शकों को उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed