{"_id":"62ee5348ab771a7fe127fce2","slug":"koffee-with-karan-7-sonam-kapoor-arjun-kapoor-will-see-raksha-bandhan-special-episode-karan-johar-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: रक्षाबंधन स्पेशल में सोनम कपूर संग नजर आएंगे अर्जुन, करण जौहर के सवालों के देंगे जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: रक्षाबंधन स्पेशल में सोनम कपूर संग नजर आएंगे अर्जुन, करण जौहर के सवालों के देंगे जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 जब से शुरू हुआ है, तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए गेस्ट के साथ करण खूब सारी गॉसिप करते हैं, जिस वजह से फैंस भी इस शो को पसंद करते हैं। बीते एपिसोड में करण के काउच पर आमिर खान और करीना कपूर बैठे दिखे थे और अब सबको अगले एपिसोड का इंतजार है। 'कॉफी विद करण' का अपकमिंग एपिसोड रक्षाबंधन स्पेशल होगा। ऐसे में इस एपिसोड में बॉलीवुड की भाई-बहन की जोड़ी नजर आएगी।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस एपिसोड की शूटिंग करण जौहर कर चुके हैं और इस एपिसोड में प्रेग्नेंट सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे, जो कजिन हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी काफी शानदार है। सोनम अपने चुलबुले अंदाज के अलावा बेबाकी के लिए जानी जाती हैं तो वहीं अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ की वजह से छाए रहते हैं। ऐसे में करण जौहर के शो में दोनों अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं, जो फैंस के लिए एक्साइटेड होगा।
3 of 4
सोनम कपूर-अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर पहले भी करण जौहर के इस शो में नजर आ चुके हैं। हालांकि, दोनों अलग-अलग एपिसोड में नजर आए थे। सोनम कपूर इस शो के एक एपिसोड में अपनी बहन रिया कपूर के साथ शामिल हुई थीं। इस दौरान भी करण ने दोनों के साथ काफी मस्ती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कॉफी विद करण 7
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक ये स्टार्स हुए शामिल
'कॉफी विद करण' सीजन 7 के पांच एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं। इस सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए थे। दोनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इनके बाद शो में जान्हवी कपूर-सारा अली खान, विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे, अक्षय कुमार-सामंथा रुथ प्रभु और हाल ही में आमिर खान-करीना कपूर खान शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।