करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। इस शो में करण जौहर सेलेब्स मजेदार गॉसिप करते दिखाई देते हैं और अब शो के आठवें सीजन में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। करीना-आलिया से लेकर सनी देओल-बॉबी देओल तक सभी शो में कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। आखिरी एपिसोड में करीना और आलिया के धमाल मचाने के बाद अब इसके आगामी एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। करण के इस शो के आगामी एपिसोड में उनके दो स्टूडेंट्स सिद्धार्थ और वरुण काउच पर बैठे नजर आएंगे।
KWK 8: करण के शो में 11 साल बाद एक साथ नजर आएंगे वरुण-सिद्धार्थ, कॉफी विद करण 8 के प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 8 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के चार एपिसोड ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब इसके आगामी एपिसोड्स में करण जौहर के काउच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन बैठे हुए दिखाई देंगे। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करण जौहर सिद्धार्थ और वरुण से मजेदार सवाल कर रहे हैं तो वहीं दोनों दोस्त उनके बखूबी जवाब भी दे रहे हैं। शो के प्रोमो में करण के काउच पर अन्य कई सितारें भी बैठे नजर आ रहे हैं।
करण जौहर द्वारा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कॉफी विद करण' का एक नया प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो से पता चलता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लगभग 11 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। करण मजाक में कहते हैं कि हालांकि दोनों अभिनेताओं को प्यार करने वाले पतियों के रूप में देखा जाता है, लेकिन वे केंस विदाउट देयर बार्बीज के अलावा कुछ नहीं हैं।'
View this post on Instagram
इसके बाद करण कहते हैं, 'माई नेम इज खान' में निश्चित रूप से आप सभी के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट के साथ कुछ विवाद चल रहे थे। सिद्धार्थ और वरुण दोनों ने इस बात से इनकार किया और कहा, 'करण जौहर घर तोड़े।' सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'बहुत बड़ा गधा।' वरुण ने मजाक में कहा, 'मखमल की तरह चिकना।' तीनों सितारों की हंसी-मजाक को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। गुरू और दोनों स्टूडेंट्स के बीच होने वाली इन बातों को सुनकर सभी हंसने पर मजबूर हो रहे हैं और आने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। करण ने सिद्धार्थ से यह भी पूछा कि वरुण के पास कौन सी ऐसी चीज है जो उनके पास नहीं है।
World Cup 2023 Final: सलमान खान ने की विराट कोहली की तारीफ, भारतीय टीम की जीत पर अभिनेता ने जताया भरोसा
Bigg Boss 17: अगले हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट का घर से होगा पत्ता साफ! दिखेगा सबसे बड़ा फेरबदल
