{"_id":"6318f82eb4d0353f5312ab20","slug":"koffee-with-karan-season-7-episode-10-ishaan-khatter-confirms-breakup-with-ananya-panday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee with Karan 7: अनन्या के साथ हो चुका है ईशान खट्टर का ब्रेकअप, कहा- आशा करता हूं जिंदगी भर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee with Karan 7: अनन्या के साथ हो चुका है ईशान खट्टर का ब्रेकअप, कहा- आशा करता हूं जिंदगी भर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 7' का नया एपिसोड आ गया है। इस बार करण के शो में 'फोन भूत' की स्टार कास्ट नजर आई जिनसे करण ने एक के बाद एक सवालों की बौछार की। ताजा एपिसोड काफी मजेदार है। तो चलिए आपको इस शो से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। शो के दौरान तीनों कलाकारों ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। जहां एक ओर कटरीना कैफ ने अपनी और विक्की की लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी लव लाइफ के बारे में बात करने के थोड़े बचते नजर आए।
हालांकि शो के दौरान ईशान खट्टर ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब ईशान से करण ने पूछा कि क्या आपका ब्रेकअप हो चुका है। इस पर ईशान ने अनन्या का नाम लिए बिना बताया कि वह इस समय सिंगल हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं आशा करता हूं कि मैं और अनन्या जिंदगी भर अच्छे दोस्त रहेंगे। बता दें कि फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर शूटिंग के दौरान ईशान और अनन्या के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया।
3 of 4
ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेटिंग के दौरान दोनों अक्सर एक साथ नजर आते थे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कभी भी कंफर्म नहीं किया। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के अपने रास्ते अलग कर लिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आईं थी। बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके अपकिमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं ईशान की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में दिखेंगे। इसके अलावा वह कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'फोन भूत' में भी काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।