यौन उत्पीड़न के आरोप में मशहूर फिल्मकार गिरफ्तार
छात्रा से रेप के आरोप में फिल्ममेकर गिरफ्तार, 'बाला' पर लगा गाना चोरी का आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा आडवाणी ने साझा किया कबीर सिंह से जुड़ा मीम
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह के जुड़ा मजेदार एक मीम सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फिल्म में कियारा के किरदार का नाम प्रीति होता है, जिसको कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर काफी प्यार करते हैं। करीब सिंह से जुड़ा कियारा आडवाणी ने जो मीम अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है जिसमें एक फोन का चार्जर नजर आ रहा है और इस चार्जर पर प्रीति लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा- अब कोई मेरा चार्जर नहीं छुएगा। सोशल मीडिया यूजर्स कियारा के इस मीम को काफी पसंद कर रहे हैं।

दोस्तों और परिवार के साथ अलीबाग के लिए निकले शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हाल ही में कुछ खास दोस्तों और परिवारवालों के साथ अपने अलीबाग वाले फार्महाउस के लिए रवाना होते हुए स्पॉट हुए। उनके साथ पत्नी गौरी खान और छोटा बेटा अबराम भी नजर आएगा। इसके अलावा शाहरुख, गौरी के खास दोस्त करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दिए। इन सभी ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बोट की सवारी भी की। इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं खेसारी लाल यादव
अभिनेता नेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट कलाकारों में से एक हैं। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन दिनों वह लंदन में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान ली तस्वीर को खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर में वह अपनी सह कलाकार के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
New Upcoming Bhojpuri Movie Shooting In Londan...!!
A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on
फिल्म के बाद बाला पर लगा गाना चुराने का आरोप
Are u guys taking the piss @sonymusicindia @MaddockFilms @Its_Badshah @SonyMusicUK @SachinJigarLive wen did u compose don’t b shy & kangna.. more to the point how dare u guys b riding off ma old hits & fuckin them up??? Ya need to get original🖕🏽My lawyers will b in touch🖕🏽
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला कॉपीराइट उल्लंघन की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म की कहानी के बाद अब इसके गाने को लेकर भी कॉपीराइट का मामला सामने आया है। मशहूर गायक और संगीकार Dr. Zeus ने बाला के गाने डोंट बी शाई को लेकर मेकर्स पर उनका गाना चुराने का आरोप लगाया है। Dr. Zeus ने ट्विटर पर मैडॉक फिल्म्स, बादशाह, सोनी म्यूजिक और सचिन-जिगर को निशाने पर लिया और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात की है।