निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत कर ली है। कृष्णा की फिल्म ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ कृष्णा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया है। फिल्म रिलीज होने के बाद यह दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी यह फिल्म उनके पिता की फिल्म ‘1920’ से प्रेरित है।
Krishna Bhatt: पिता की इस फिल्म को देखने के बाद निर्माता बनीं कृष्णा, बताई '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट’ बनाने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा भट्ट ने इस महीने की शुरुआत में अपनी शादी के बाद छुट्टी नहीं ली क्योंकि उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ जून में रिलीज होने वाली थी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। कृष्णा की पहली फिल्म उनके पिता विक्रम भट्ट की 2008 निर्देशित फिल्म 1920 से प्रेरित है, जो उस वर्ष रिलीज के बाद काफी सफल रही थी।
अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट न केवल डरावनी फिल्म है, बल्कि भावनात्मक रूप से गलत चुनने के अपने फैसले को सही भी बनाती है। यह अविका के किरदार के बारे में है, जो बदला लेने के लिए जाती है और जब उसे एहसास होता है कि उसने कुछ गलत किया है तो वह अपनी गलतियों को सुधारने का साहस रखती है।’
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान को प्यार में मिला भयंकर धोखा, बेबिका ने किया भाईजान के सिंगल रहने की वजह का खुलासा
कृष्णा ने आगे कहा, ‘यह इस बारे में है कि कभी-कभी आपकी भावनात्मक उथल-पुथल आपको किसी भी आत्मा से अधिक डरा सकती है। अविका न केवल बाहर के शैतानी ताकतों से लड़ रही है, बल्कि वह अपने भीतर के शैतान से भी लड़ रही है और यही मेरी स्क्रिप्ट है ,जो ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ को मेरे पिता की फिल्म से बहुत अलग बनाती है।
Adipurush: काठमांडू में बैन हटने के बावजूद नहीं दिखाई जा रही 'आदिपुरुष', सभी हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू
निर्माता बनने के फैसले पर बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘मैंने उस फिल्म के कारण अपना करियर शुरू किया। अपने पिता को उस फिल्म में काम करते देखने के बाद मैंने फिल्म निर्माता बनने का फैसला किया। मैं सौभाग्यशाली महसूस करती हूं कि आज मैं इसी नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत कर रही हूं। मैं पहली व्यक्ति थी,जिसने अपनी फिल्म की तुलना उनकी फिल्म से की। एक फिल्म निर्माता बनना कोई आसान निर्णय नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए डेब्यू करने के लिए इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती।'
Shantabai Kopargaonkar: लावणी साम्राज्ञी के रूप में थीं मशहूर, आज बस स्टेशन पर दयनीय जिंदगी जी रहीं शांताबाई