सब्सक्राइब करें

बोल्ड तस्वीरें मम्मी पापा नहीं देखते क्या? ट्रोलर के कमेंट पर कृष्णा श्रॉफ ने दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 13 Apr 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Krishna Shroff gave befitting reply to a user who trolled her for sharing Bikini Photos
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कृष्णा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से बढ़कर एक बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स का प्यार भी मिलता है। कभी दिल तो कभी फॉयर इमोजी बनाकर यूजर्स कृष्णा पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में कृष्णा ने एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जहां एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। वहीं बाकी सेलेब्स की तरह कृष्णा ने भी यूजर को करारा जवाब देकर बोलती बंद कर दी।

Trending Videos
Krishna Shroff gave befitting reply to a user who trolled her for sharing Bikini Photos
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

कृष्णा ने काफी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा कीं। इस तस्वीर में वो बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कृष्णा ने खुद को 'वाइल्ड चाइल्ड' बताया। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने एक बार फिर जमकर प्यार लुटाया। हालांकि एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Shroff gave befitting reply to a user who trolled her for sharing Bikini Photos
टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

एक यूजर ने कृष्णा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैडम आपका भाई टाइगर कितना अच्छा है और आप उतनी ही बेकार। आपके शर्म नहीं आती। ये तस्वीर आपने मम्मी पापा नहीं देखते क्या?अब इस कमेंट पर कृष्णा ने बेहद ही शानदार जवाब दिया है।

Krishna Shroff gave befitting reply to a user who trolled her for sharing Bikini Photos
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

कृष्णा ने लिखा, 'आपकी चिंता के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। भाड़ में जाओ'। कृष्णा ने आगे लिखा, 'कोई मेरा मैसेज ट्रांसलेट करके उसको बता दो'।अब फैंस को कृष्णा का ये अंदाज भी काफी पसंद आया। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कृष्णा ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें साझा की हों। इससे पहले भी वो कई बार ऐसी बोल्ड तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Krishna Shroff gave befitting reply to a user who trolled her for sharing Bikini Photos
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

बात करें टाइगर और कृष्णा की तो दोनों भाई बहनों में गजब की बॉन्डिंग हैं। दोनों को कई बार साथ में जिम करते देखा गया है। जैसे टाइगर अपने फिटनेस का ख्याल रखते हैं वैसे ही कृष्णा भी जिम फ्रीक हैं। वो जिम में घंटों पसीना बहाती हैं और अक्सर अपनी टोंड बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed