सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजूबा को पूरे हुए 30 साल तो बिग बी को याद आए ऋषि कपूर, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 13 Apr 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan film Ajooba completed 30 years actor pen down emotional note remembering Rishi Kapoor
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने बॉलीवुड के सफर में कई फिल्मों में काम किया था।उनमें से ही एक फिल्म थी 'अजूबा' जिसे 12 अप्रैल को 30 साल पूरे हो गए। 12 अप्रैल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर भी नजर आए थे। फिल्म के 30 साल पूरे होने पर बिग बी ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर साझा की साथ ही अपने सह कलाकार ऋषि कपूर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा।

Trending Videos
Amitabh bachchan film Ajooba completed 30 years actor pen down emotional note remembering Rishi Kapoor
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। 12 अप्रैल को अपनी फिल्म अजूबा के 30 साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया। बिग बी ने लिखा, 'अजूबा के 30 साल, सालें गुजरती रहीं, सुख की, कुछ दुख की, साथ चले गए, यादें भर रह गईं'। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan film Ajooba completed 30 years actor pen down emotional note remembering Rishi Kapoor
अजूबा - फोटो : सोशल मीडिया

अजूबा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के अलावा अमरीश पुरी, डिंपल कपाड़िया, दारा सिंह, सईद जाफरी और दिलीप ताहिल जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। सुपरहीरो पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शशि कपूर और गेनाडी वासिलीव ने किया था।

Amitabh bachchan film Ajooba completed 30 years actor pen down emotional note remembering Rishi Kapoor
चुपके चुपके - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म 'चुपके चुपके' को भी 46 साल पूरे हुए। इसकी खुशी जताते हुए अमिताभ ने एक बीटीएस तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपनी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'चुपके चुपके ऋषिकेश मुखर्जी के साथ हमारी फिल्म को 46 साल पूरे हो गए'। 





विज्ञापन
Amitabh bachchan film Ajooba completed 30 years actor pen down emotional note remembering Rishi Kapoor
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

आगे बिग बी ने लिखा था, 'ये जो आप घर तस्वीर में देख रहे हैं वो निर्माता एनसी सिप्पी का घर था। हमने इसको खरीदा फिर बेचा फिर खरीद लिया दोबारा बनवाया अब ये हमारा घर है जलसा। यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जैसे 'आनंद', 'नमकहराम', 'चुपके चुपके', 'सत्ते पे सत्ता'। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही वो फिल्म 'चेहरे' और 'झुंड' में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed