सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

90 के दशक की इन अभिनेत्रियों पर जान छिड़कते थे फैंस, जानें क्या कर रही हैं आजकल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 12 Apr 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta to Sonali Bendre these 90s actresses were everyones favourite know what they are doing right now
महिमा चौधरी, प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram

90 का दशक एक ऐसा समय था जो हमारी जिंदगी में कुछ खास मायने रखता है। इस दशक से जुड़ी ऐसी यादें हैं जिन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगे। उस दौर में बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां आईं थीं जिन्होंने अपनी अदाओं से हमारे दिल चुरा लिए थे। आज भी उनके खूबसूरत चेहरे और मदहोश कर देने वाले अंदाज की याद आ जाती हैं। आज हम 90 के दशक की अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं जिनमें कुछ अभी भी दर्शकों के सामने सक्रिय हैं तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी दूसरी मंजिल चुन ली।

Trending Videos
Preity Zinta to Sonali Bendre these 90s actresses were everyones favourite know what they are doing right now
महिमा चौधरी - फोटो : Instagram

महिमा चौधरी

'परदेस' फिल्म से दर्शकों के दिल में घर बनाने वाली महिमा चौधरी को भला कौन भूल सकता है। परदेस के अलावा 'धड़कन', 'खिलाड़ी 420','प्यार कोई खेल नहीं', 'दिल क्या करे' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया था। महिमा ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि कुछ समय के बाद वो अचानक बड़े पर्दे से दूर हो गईं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक भयंकर हादसा हुआ और वो हादसा इतना भयानक था जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta to Sonali Bendre these 90s actresses were everyones favourite know what they are doing right now
जूही चावला - फोटो : Instagram

जूही चावला

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी जूही चावला ने फिल्मों में ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उनका फैन बन गया। जूही के दमदार अभिनय के साथ-साथ उनके दिल जीत लेने वाली मुस्कान के भी लाखों दीवाने हैं। जूही ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और शादी के बाद भी वो कई फिल्मों में नजर आईं। शाहरुख के साथ जूही ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स पर अपना पैसा लगाया है। इसके अलावा उनकी ड्रीम्ज अनलिमिटेड नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है।

Preity Zinta to Sonali Bendre these 90s actresses were everyones favourite know what they are doing right now
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

रवीना टंडन

रवीना की खूबसूरत अदाएं देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। 90 के दशक में रवीना टंडन का जलवा था जिसे आज भी लोग भूले नहीं हैं। मस्त मस्त गर्ल को उनके अभिनय के साथ साथ उनके धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है।रवीना टंडन इन दिनों फिल्में तो नहीं कर रही हैं लेकिन अक्सर वो ब्रांड प्रमोशन करती नजर आती हैं। उन्होंने एक डांस रियलिटी शो भी जज किया था।

विज्ञापन
Preity Zinta to Sonali Bendre these 90s actresses were everyones favourite know what they are doing right now
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल धड़का दिया था। 90 के दशक में बॉलीवुड में शायद ही कोई अभिनेत्री उनके जितनी क्यूट रही होगी। प्रीति ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया। हालांकि अब वो फिल्मों से दूर हैं। वो किंग्स एलेवन पंजाब की मालकिन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed