सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अलविदाः कोविड प्रोटोकॉल से हुआ सतीश कौल का अंतिम संस्कार, अधूरी रह गई ये आखिरी इच्छा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 12 Apr 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Satish Kaul last rites performed by covid protocol in ludhiana see photos
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

देवराज इंद्र का रोल निभाकर मशहूर हुए अभिनेता सतीश कौल का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ। पंजाबी फिल्मों के अमिताभ कहे जाने वाले सतीश कौल को लुधियाना के मॉडल टाउन क्रीमेटोरियम में मुखाग्नि दी गई। दरअसल सतीश कोरोना पॉजिटिव थे ऐसे में उनके अंतिम संस्कार के दौरान सिर्फ गिने चुने लोग ही मौजूद थे। बता दें कि सतीश कौल का 10 अप्रैल को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Trending Videos
Satish Kaul last rites performed by covid protocol in ludhiana see photos
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके सतीश कौल को आखिरी दिन अकेले में गुजारने पड़े। उनके अंतिम दिनों में ना तो उन्हें सरकार से कोई मदद मिली ना ही इंडस्ट्री से जहां उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। इतना ही नहीं उनका इलाज भी लुधियाना के एक चैरिटेबल अस्पताल में चल रहा था।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nzftaa (@nzftaa_punjab)

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaul last rites performed by covid protocol in ludhiana see photos
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद भी मांगी थी। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन ने उनकी हालत और भी खराब कर दी थी। सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए।

Satish Kaul last rites performed by covid protocol in ludhiana see photos
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा था, 'मुझे एक अभिनेता के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।' बता दें सतीश कौल को गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे वह उभर नहीं पाए। उन्होंने बताया था कि वो एक अच्छी जगह घर खरीदना चाहते थे। उन्होंने कहा था अभिनय की आग अभी भी मेरे अंदर है। ये बुझी नही है। काश कोई मुझे रोल दे देता। मैं कोई भी रोल कर लूंगा। उनके घर खरीदने की इच्छा भी अधूरी रह गई।

विज्ञापन
Satish Kaul last rites performed by covid protocol in ludhiana see photos
सतीश कौल - फोटो : Twitter

सतीश कौल ने टीवी पर महाभारत के अलावा 'विक्रम बेताल' में भी काम किया था। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड की हिट फिल्मों जैसे 'प्यार तो होना ही था' और 'आंटी नंबर 1' का भी हिस्सा रहे थे। उन्होंने मुंबई से पंजाब जाने के बाद 2011 के आसपास एक एक्टिंग स्कूल खोला था लेकिन इसमें उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed