बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड इबान हायम से ब्रेकअप हो गया है। इस खुलासे के बाद कृष्णा श्रॉफ काफी समय तक चर्चा में रही थीं। अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। कृष्णा श्रॉफ का अब नए शख्स के साथ नाम जुड़ता नजर आ रहा है।
ब्रेकअप के बाद टाइगर की बहन ने इस शख्स को किस करते हुए साझा की फोटो, एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कहा- 'जल्दी आगे बढ़ गई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा श्रॉफ ने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है। कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी लव लाइफ से जुड़ी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने अब अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मशहूर इंटरनेट सेंसेशन साल्ट बेई के साथ अपनी खास तस्वीर साझा की है।
इस तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ साल्ट बेई को किस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक वीडियो में साल्ट मीट काटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो और तस्वीर के साथ कृष्णा श्रॉफ ने जो कैप्शन लिखा उससे कहा जा सकता है कि उनके नए ब्वॉयफ्रेंड साल्ट बेई ही हैं। कृष्णा श्रॉफ ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'बेई का समय'। सोशल मीडिया पर उनकी और साल्ट बेई की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई सितारे भी कृष्णा श्रॉफ की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं कृष्णा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड इबान हायम ने भी उनकी और साल्ट बेई की तस्वीर पर कमेंट किया, जो काफी चर्चा में हैं। इबान हायम ने अपने कमेंट में लिखा, 'डैंग तुम बहुत जल्द आगे बढ़ गईं'। कृष्णा की तस्वीर और इबान हायम के कमेंट से कहा जा सकता है कि कृष्णा ने साल्ट बेई को डेट करना शुरू कर दिया है।
बात करें साल्ट बेई की तो वह तुर्की की मशहूर कसाई और रेस्टोरेंट मालिक हैं। वह मीट काटते हुए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। साल्ट बेई के अक्सर वीडियो वायरल भी होते रहती हैं। आपको बता दें कि कृष्णा श्रॉफ और इबान हायम का इस साल नवंबर पर ब्रेकअप हो गया था। इस बात की जानकारी कृष्णा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इबान हायम एक बास्केट बॉल खिलाड़ी हैं।
पढ़ें: ByeBye2020: कैरी मिनाटी ने यूट्यूब पर सबको छोड़ा पीछे, कार्तिक और भुवन बाम की इसलिए हुई तारीफ