सब्सक्राइब करें

Kriti Bharti: कृति भारती को मिला फ्रांस की कंपनी से सम्मान, कहा, कुछ भी हो जाए संकल्प नहीं छोड़ूंगी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Nov 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Kriti Bharti, Activist has been awarded Prerna Award 2021 by Schneider Electric, a French multinational company
Kriti Bharti - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे के मशहूर धारावाहिक ‘बालिका वधू’ की दोनों सीजन में ब्रांड अंबेसडर रहीं जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम के लिए फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक की ओर से प्रेरणा अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। कृति लंबे समय से बाल विवाह की प्रथा के खिलाफ काम करती रही हैं। डॉ.कृति को कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बिजनेस समिट में पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल व पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की मौजूदगी में ये पुरस्कार दिया गया।

Trending Videos
Kriti Bharti, Activist has been awarded Prerna Award 2021 by Schneider Electric, a French multinational company
Kriti Bharti - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक विश्व के 100 से अधिक देशों में कारोबार कर रही फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक के विश्व प्रसिद्ध प्रेरणा अवॉर्ड के लिए देशभर से विशिष्ट कार्य करने वाली महिला एक्टिविस्टों को खोज कर करीब डेढ़ साल तक विभिन्न मापदंडों व चरणों में परखा गया। इसके बाद देशभर से केवल तीन महिला एक्टिविस्टों का प्रेरणा अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया जिसमें जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए प्रेरणा अवार्ड 2021 के लिए प्रथम वरीयता से चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Bharti, Activist has been awarded Prerna Award 2021 by Schneider Electric, a French multinational company
Kriti Bharti - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्नाइडर इलेक्ट्रिक की अन्तरराष्ट्रीय बिजनेस समिट में देश व विदेश के पांच हजार से अधिक बिजनेस ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट की मौजूदगी में डॉ.कृति भारती को वर्चुअल तौर पर प्रेरणा अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया। इस दौरान श्नाइडर इलेक्ट्रिक के चीफ स्ट्रेटेजी एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर ऑलिवियर ब्लम, जीएम एचआर शिवानी पवन, जीएम एचआर टैलेंट पल्लवी पांडे, पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल व पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, सीएचएस रचना मुखर्जी, डायरेक्टर एचआर शिखा गुप्ता व अन्य मौजूद थे। अतिथियों ने डॉ. कृति भारती के बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मिशन की मुक्त कंठ प्रशंसा की। कृति ने इस मौके पर अपनी मुहिम को निडरतापूर्वक जारी रखने का फिर से संकल्प दोहराया।

Kriti Bharti, Activist has been awarded Prerna Award 2021 by Schneider Electric, a French multinational company
Kriti Bharti - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उल्लेखनीय है कि डॉ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी ने डॉ. कृति की फोटो व साहसिक मुहिम को चॉकलेट कवर पर चित्रित किया। डॉ.कृति ने अब तक 43 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और 1500 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व अन्य कई रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। कलर्स चैनल के बालिका वधू सीरियल के सोशल मीडिया प्रमोशन में भी डॉ.कृति के बाल विवाह निरस्त की मुहिम की रियल लाइफ स्टोरीज को प्रसारित किया गया। डॉ.कृति की मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। टेफ्ड मैग्जीन की वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट लिस्ट में शामिल कृति को इससे पहले अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नॉट ब्राइट की ओर से चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान, बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल होने के अलावा ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed