फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon 10 Best Roles: सीता बनकर बॉलीवुड पर राज करने की कृति की तैयारी, नंबर वन के सफर की ये हैं 10 चर्चित फिल्में

Sat, 19 Mar 2022 12:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Mar 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon 10 Best Roles in Heropanti, Dilwale, Adipurush, Ganpath, Bachchhan Paandey, Mimi, Panipat
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म हीरोपंती से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री कृति सेनन आज बॉलीवुड पर राज करती हैं। अक्षय कुमार की राह पर चलते हुए कृति सेनन न केवल साल में 4-5 फिल्में कर रहीं हैं, बल्कि हर फिल्म में अलग किरदार निभाने की भी कोशिश कर रहीं हैं। हालांकि अभिनेत्री हमेशा से इस राह पर अग्रसर नहीं थीं। डेब्यू के बाद फिल्मों के चुनाव ने उनके कदम इस रास्ते पर ला खड़े कर दिए हैं। यानी बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बनने के सफर में उनकी फिल्मों ने मुख्य भूमिका निभाई है। आज हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कृति के करियर में रोमांचक मोड लाया है।

Kriti Sanon 10 Best Roles in Heropanti, Dilwale, Adipurush, Ganpath, Bachchhan Paandey, Mimi, Panipat
हीरोपंती - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में रखा था कदम
कृति सेनन ने डेब्यूटेंट टाइगर श्रॉफ के साथ सब्बीर खान के एक्शन रोमांस 'हीरोपंती' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। मिश्रित समीक्षा मिलने के बावजूद इस फिल्म ने वर्ल्ड वाईड 726 मिलियन रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को बेस्ट फीमेल डेब्यू, स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर सहित पांच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

फिल्म का नाम हीरोपंती
रिलीज का साल 2014
कृति के किरदार का नाम डिम्पी चौधरी
फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और प्रकाश राज
निर्देशक सब्बीर खान

 

Kriti Sanon 10 Best Roles in Heropanti, Dilwale, Adipurush, Ganpath, Bachchhan Paandey, Mimi, Panipat
दिलवाले - फोटो : सोशल मीडिया

करियर बनने से पहले ही इस फिल्म ने लगा दिया ब्रेक
इसके बाद कृति सेनन को रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांस 'दिलवाले' में वरुण धवन, शाहरुख खान और काजोल के साथ कास्ट किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई। लेकिन इस फिल्म में कृति के अभिनय की सरहाना नहीं की गई। नतीजतन अभिनेत्री ने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड से एक साल का ब्रेक ले लिया।

फिल्म का नाम दिलवाले
रिलीज का साल 2015
कृति के किरदार का नाम इशिता मलिक
फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन
निर्देशक रोहित शेट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon 10 Best Roles in Heropanti, Dilwale, Adipurush, Ganpath, Bachchhan Paandey, Mimi, Panipat
'बरेली की बर्फी' फिल्म रिव्यू

क्रिटिक्स को नहीं पसंद आया अभिनय
अश्विनी अय्यर तिवारी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बरेली की बर्फी' कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव ने साथ नजर आईं थीं। फ्रांसीसी लेखक निकोलस बैरेउ के उपन्यास 'द इंग्रेडिएंट्स ऑफ लव' पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन कृति सेनन ने इस फिल्म के बाद दो सालों तक कोई हिंदी फिल्म में काम नहीं किया।

फिल्म का नाम बरेली की बर्फी
रिलीज का साल 2017
कृति के किरदार का नाम बिट्टी मिश्रा
फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार  और सीमा पाहवा
निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी

विज्ञापन
Kriti Sanon 10 Best Roles in Heropanti, Dilwale, Adipurush, Ganpath, Bachchhan Paandey, Mimi, Panipat
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म से मिली प्रसिद्धि
दो साल के ब्रेक के बाद कृति सेनन ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लुका छिपी' से बड़े पर्दे पर वापसी की। अभी बुरे रिव्यू पाने के बाद अभिनेत्री को इस फिल्म के लिए सहराया गया। लुका छिपी को आलोचकों से ज्यादातर सकारात्मक समीक्षाएं मिली और फिल्म ने प्रदर्शन, पटकथा और संवादों के लिए प्रशंसा अर्जित की।

फिल्म का नाम लुका छिपी
रिलीज का साल 2019
कृति के किरदार का नाम रश्मि शुक्ला
फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अलका अमीन
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed