{"_id":"688623e4cc8378447e0a1a6f","slug":"kriti-sanon-birthday-actress-net-worth-best-movies-and-more-detail-inside-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: 35 साल की खूबसूरत कृति सेनन की करोड़ों में हैं नेटवर्थ, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon: 35 साल की खूबसूरत कृति सेनन की करोड़ों में हैं नेटवर्थ, जानें पूरी डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:46 PM IST
सार
Kriti Sanon Networth: कृति सेनन, बॉलीवुड की एक मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनके 35वें जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ कितनी है।
विज्ञापन
1 of 9
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कृति सेनन का आज 27 जुलाई को 35वां जन्मदिन है। इतनी कम उम्र में कृति ने काफी सफलता हासिल कर ली हैं। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और उनके बिजनेस वेंचर्स से आता है। जानिए कितनी हैं कृति सेनन की नेटवर्थ....
2 of 9
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
फिल्मों से कमाई
कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'मिमी', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'क्रू', और, 'भेड़िया', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी सालाना कमाई 5 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, उनकी फिल्म 'मिमी' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
3 of 9
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
ब्रांड एंडोर्समेंट्स
कृति कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। वह फैशन, ब्यूटी, और लाइफस्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती हैं। इन विज्ञापनों से उनकी कमाई लाखों रुपये प्रति एंडोर्समेंट तक हो सकती है। कुछ प्रमुख ब्रांड्स में उनके कपड़ों और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता और स्टाइलिश इमेज उन्हें विज्ञापन की दुनिया में पसंदीदा बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कृति सेनन ने की छावा की तारीफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
बिजनेस वेंचर्स
कृति ने अपने बिजनेस में भी निवेश किया है, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनके कुछ प्रमुख बिजनेस वेंचर्स में उनका एक स्किनकेयर ब्रांड भी शामिल है, जिसकी वैल्यू 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा कृति ने फिटनेस इंडस्ट्री में भी कदम रखा है और उनके फिटनेस स्टूडियोज भी अच्छी कमाई का स्रोत हैं।
प्रोडक्शन हाउस
कृति ने फिल्म 'दो पत्ती' के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाई। यह उनके करियर का एक नया और महत्वपूर्ण कदम रहा। इस फिल्म में कृति ने डबल रोल किए थे। इस फिल्म में उनके साथ कालोज ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।