{"_id":"674550cf61559481d10d6581","slug":"kriti-sanon-celebrates-2-years-of-bhediya-she-drops-a-special-video-on-story-varun-dhawan-reaction-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: भेड़िया के 2 साल पूरे होने का मनाया जश्न, कृति ने साझा किया वीडियो, वरुण धवन ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon: भेड़िया के 2 साल पूरे होने का मनाया जश्न, कृति ने साझा किया वीडियो, वरुण धवन ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:11 AM IST
सार
Kriti Sanon: कृति सेनन और वरुण धवन की थ्रिलर फिल्म भेड़िया 2 की रिलीज के दो साल पूरे होने पर कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने हॉरर-कॉमेडी के निर्माण और उससे जुड़ी यादों को साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
भेड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
Link Copied
कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर भेड़िया सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है और इस हॉरर कॉमेडी ने हाल ही में दो साल पूरे किए हैं। कृति ने सोशल मीडिया पर दूसरी सालगिरह का जश्न मनाया। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें हॉरर-कॉमेडी के सेट की यादों को साझा किया।
Trending Videos
2 of 5
भेड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें बीटीएस पलों और बेहद ही प्यारे सींस को उन्होंने पोस्ट किया है। कृति ने इन खास पलों को साझा करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "इस खास फिल्म के 2 साल। मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ एक सुपर स्पेशल किरदार! मैं आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई देती हूं!!" वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी और दिल वाले इमोजी के साथ एक जैसा वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भेड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय पहले कृति ने एक इंटरव्यू में वरुण धवन को अपना सबसे करीबी दोस्त बताया था। कृति ने वरुण के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा कि वरुण ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने उनके सबसे बुरे दौर में लगातार उनका हालचाल पूछा। उन्होंने एक पल को भी याद किया जब वरुण ने उन्हें मिमी के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने पर गर्मजोशी से गले लगाया था। कृति ने कहा कि पुरस्कार जीतने के बाद वरुण ने ेकहा था, "मुझे तुम पर गर्व है।"
4 of 5
भेड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
काम की बात करें तो वरुण धवन अगली बार बेबी जॉन में नजर आएंगे। बेबी जॉन फिल्म का पहला गाना 'नैन मटक्का' रिलीज हो चुका है, जिसने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर और अधिक उत्साह बढ़ा दिया है। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश ने कल शेयर किए गए गाने के टीजर में अपने सिजलिंग डांस मूव्स से प्रशंसकों को इस गाने के लिए उत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
भेड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
अब, नैन मटक्का का पूरा म्यूजिक वीडियो आखिरकार रिलीज हो गया है। वैश्विक सनसनी दिलजीत दोसांझ और दीक्षिता वेंकडेसन का यह अपबीट ट्रैक इस सीजन के लिए एकदम सही है। एस. थमन के इस म्यूजिकल को इरशाद कामिल ने लिखा है। यह गाना प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित 'नैन मटक्का' नए साल के अवसर पर बेस्ट चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल हो सकता है। फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के अलावा जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी भी नजर आएंगी। यह पहली बार है कि जब किसी फिल्म में वरुण और कृति की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। बेबी जॉन की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Arjun Kapoor: 'इश्कजादे' में परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग के खिलाफ थे अर्जुन कपूर? बोले- मुझे वह....
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।