{"_id":"616af36aa8c862657706dc1d","slug":"kriti-sanon-finish-shoots-for-adipurush-shares-an-emotional-post-on-social-media-for-prabhas-and-om-raut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wrap Up: कृति सेनन ने खत्म की आदिपुरुष की शूटिंग, कहा- ये किरदार हमेशा मेरे साथ रहेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wrap Up: कृति सेनन ने खत्म की आदिपुरुष की शूटिंग, कहा- ये किरदार हमेशा मेरे साथ रहेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृति सेनन पहली बार साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी। ये दोनों फिल्म ‘आदिपुरुष’ में साथ नजर आने वाले हैं। कृति सेनन ने शनिवार को फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं। इस बात की जानकारी खुद कृति ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। मिमी अभिनेत्री इस फिल्म में जानकी की भूमिका में नजर आएंगी। प्रभास और कृति के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सैफ अली खान विलन बनकर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
कई भाषाओं में बन रही है फिल्म
हिन्दू महाकाव्य रामायण की कहानी पर आधारित ‘आदिपुरुष’ कई भाषाओं में बन रही है। फिल्म में जहां प्रभास राम की भूमिका में हैं और सैफ अली खान फिल्म में लंकेश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं कृति पहली बार पर्दे पर पौराणिक किरदार को निभाती हुईं दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कृति सेनन काफी भावुक हो गईं।
सोशल मीडिया पर कृति ने कुछ तस्वीरें साझा की और अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने की जानकारी अपने प्रशंसकों को दी। इसी के साथ कृति सेनन ने ये भी बताया कि ये किरदार हमेशा उनके अंदर जीवित रहेगा। उन्होंने फिल्म के निर्देशक ओम राउत के साथ तस्वीरें साझा कि जिसमें वह उनके साथ केक काटती हुईं नजर आ रही हैं और वहीं दूसरी तस्वीर में वो पोज दे रही हैं।
3 of 5
कृति सेनन-प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटो के साथ लिखा ये कैप्शन
इस तस्वीर के साथ-साथ कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक नोट भी साझा किया। जिसे साझा करते हुए वो काफी भावुक हो गईं। यकीन नहीं होता कि यह सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया। मुझे बुरा लग रहा है कि मुझे इतने स्पेशल किरदार जानकी को जाने देना पड़ेगा जिसे निभाकर मैं काफी गर्व महसूस कर रही हूं। उनका प्यार भरा दिल, उनकी पवित्र आत्मा और उनकी अडिग ताकत कहीं न कहीं मेरे अंदर हमेशा के लिए रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद
कृति ने आगे अपने इस नोट में लिखा, ‘मुझे जानकी का किरदार देने के लिए और ये भरोसा करने के लिए ओम राउत को धन्यवाद कि मैं इसका भार उठा सकती हूं और इसे जिम्मेदारी से निभा सकती हूं। इस सफर में मेरा हाथ थामने के लिए धन्यवाद। आपकी सोच कमाल है और मैं इसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती। एक ऐसी फिल्म जिस पर मुझे हमेशा बेहद गर्व रहेगा’।
विज्ञापन
5 of 5
सनी. प्रभाष, कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
11 अगस्त को होगी रिलीज
प्रभास और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास के प्रशंसक उनकी इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।कृति ने अपने को-स्टार्स प्रभास, सैफ अली खान और सनी सिंह की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।