फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टरों को लेकर कृति सेनन ने दिया हैरान करने वाला बयान, कोई एक्ट्रेस नहीं करती होगी ऐसा

Thu, 14 Jun 2018 10:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon make friend which director she work with
कृति सेनन
कृति सेनन को बॉलीवुड में ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन उनकी मांग बड़े-बड़े निर्माताओं को भी है। कृति ने अपने करियर में अब तक कई तरह की फिल्में की हैं। उन्होंने एक्शन रोमांस रॉम-कॉम सभी तरह की फिल्मों में काम किया और नाम कमाया। अब उनका प्लान थोड़ा अलग है। 


 
kriti sanon make friend which director she work with
kriti sanon
कृति अब एक पीरियड ड्रामा फिल्म करने वाली हैं जिसमें उन्हें एक नए अवतार में देखा जाएगा। कृति हर तरह की फिल्मों में अपना हाथ आजमाना चाहती हैं। वे अपने कैरेक्टर में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़तीं। 

 
kriti sanon make friend which director she work with
kriti sanon
अपने करियर के इस दौर में भी अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने का प्रयोग करने के बारे में कृति का कहना है कि मैं खुद को सिर्फ एक जॉनर के लिए एक्टर के रूप में सीमित नहीं करना चाहती हूं। कृति ने आगे कहा कि मैं वाकई बहुत खुश हूं कि मैं इस वर्ष जो फिल्में कर रही हूं वे एक-दूसरे से काफी अलग हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon make friend which director she work with
kriti sanon
'अर्जुन पटियाला' उत्तरी भारतीय स्थित एक छोटे से गांव की कहानी है जिसमें पंजाब का कॉमिक फ्लेवर है वहीं पानीपत एक भव्य पीरियड ड्रामा है। 'हाउसफुल 4' एक क्रेजी और मजेदार कॉमेडी फिल्म है। इस बार यह फ्रेंचाइजी पुनर्जन्म पर आधारित कहानी बताएगी जो काफी मजेदार होगी। 

 
विज्ञापन
kriti sanon make friend which director she work with
kriti sanon
फिल्मों के लिए अपनी तैयारी को लेकर कृति का कहना है कि यह पूरी तरह से फिल्म के प्रकार पर निर्भर करता है। उस समय के लिए डायरेक्टर मेरे बेस्ट फ्रेंड बन जाते हैं। मैं उनसे बात करती हूं और यह पता लगाती हूं कि आखिर वे कैरेक्टर से क्या उम्मीद कर रहे हैं मैं बहुत बातचीत करती हूं सुझाव लेती हूं क्योंकि उस समय वे फिल्म को मुझसे बेहतर तरीके से जानते और समझते हैं। कभी-कभी उसे समझने के लिए मैं उस थीम फिल्म जैसी दूसरी फिल्में भी देखती हूं। कृति की 'बरेली की बर्फी' को काफी सराहना मिली थी। इसमें कृति ने फैंस के साथ-साथ आलोचकों का दिल भी जीता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed