सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की इस अभिनेत्री ने पिता संग किया 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने पर डांस, वीडियो हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jul 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Dance With Father Video Goes Viral
पिता के साथ नूपुर सेनन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सेलेब्स के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं कोरोना काल में तो कुछ ज्यादा ही वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन भी इस मामले में किसी से कम नहीं हैं। नूपुर ने हाल ही में इंडस्ट्री में कदम रखा है और वो अभी से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

Trending Videos
Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Dance With Father Video Goes Viral
कृति सेनन, नूपुर सेनन

हाल ही में नूपुर सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नूपुर अपने पिता के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बाप- बेटी की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों के बीच का प्यार भी नजर आ रहा है। वीडियो में नूपुर के पिता भी अपनी बेटी के साथ बेहद खुशी से डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Dance With Father Video Goes Viral
पिता के साथ नूपुर सेनन - फोटो : Social Media

वीडियो को नूपुर ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए नूपुर ने लिखा है, 'यह वीडियो मुझे काफी खुशी दे रहा है। एक तरफ मेरे प्यारे पापा हैं, जिन्हें डांस करना पसंद है और दूसरी तरफ, वह छोटी लड़की है जो की अपने बचपन के हीरो के साथ डांस कर रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This video makes me so happy.. On one side is my adorable papa who clearly loves dancing and on the other, is that little girl in me who is dancing with her childhood hero. 👨👧♥️ #RewindWithCarvaan - a memory I'll cherish forever! 🎶 #SaregamaCarvaan is the best gift i have ever given to my dad. ♥️ @saregama_official

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon) on

Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Dance With Father Video Goes Viral
पिता के साथ नूपुर सेनन - फोटो : Social Media

वीडियो में दोनों बाप बेटी 'प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल' गाने पर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर नूपुर के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Dance With Father Video Goes Viral
अक्षय कुमार, नूपुर सेनन - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि नूपुर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ 'फिलहाल' सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। इस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 'फिलहाल' में इस मेलोडी का अनप्लग्ड वर्जन खुद नूपुर ने गाया था। वहीं अब उनकी मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट 'फिलहाल 2' है, जो नूपुर और अक्षय कुमार के चार्टबस्टर 'फिलहाल सॉन्ग' की ही अगली कड़ी है।

पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड सहित रेखा के बंगले में तीन लोग हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री को करना पड़ा क्वारंटीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed