परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के बाद कृति सेनन को एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने बोहेमियन-कैजुअल अवतार में एयरपोर्ट पर स्टाइलिश एंट्री की। हालांकि, जिसने सबका ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वह थे एयरपोर्ट पर उनके खास दोस्त कबीर बहिया।
Kriti Sanon: कथित बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार दिखीं कृति सेनन, मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए दोनों
Kriti Sanon: कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को पहली एक साथ देखा गया। एयरपोर्ट पर पहुंचते समय दोनों कैमरे में कैद हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरे पर कैद होते ही दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि कृति और कबीर एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकले हैं। पैपराजी की और से साझा किए गए वीडियो में अभिनेत्री को ऑल-ब्लैक लुक में शानदार एंट्री करते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
खुले बालों और धूप का चश्मा पहने वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही थीं। अपने लुक को उन्होंने और एक जोड़ी स्नीकर्स के साथ पूरा किया था। जैसे ही वह एयरपोर्ट की एंट्री के लिए निकली, कबीर बहिया को गेट पर देखा गया। उन्होंने भी कृति से मैच करती हुई काली टी-शर्ट पहनी हुई थी।
एयरपोर्ट पर भले ही दोनों साथ दिखे, लेकिन उन्होंने एक साथ कैमरे के सामने पोज देने से परहेज किया। कबीर की बात करें तो बिजनेसमैन होने के अलावा वह एक खेल प्रेमी भी हैं। एमएस धोनी, क्रुणाल और हार्दिक पांड्या जैसे भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म दो पत्ती में नजर आई हैं। यह उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी पहली थी, जिसे सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म में वह डबल रोल में थीं। वहीं, इसमें काजोल ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी।
Anees Bazmee Exclusive: नतीजे बता रहे हैं कि हमें ‘भूल भुलैया 4’ भी बनानी है, ‘बीबी 3’ की कामयाबी पर बोले अनीस बज्मी
संबंधित वीडियो