{"_id":"5ab5e8cf4f1c1b3a058b700f","slug":"kriti-sanon-to-romance-akshay-kumar-in-sajid-nadiadwala-film-housefull-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी देओल के बाद 'हाउसफुल-4' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, फिल्म की कहानी भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉबी देओल के बाद 'हाउसफुल-4' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, फिल्म की कहानी भी जान लें
Sat, 24 Mar 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉबी देओल, रितेश देशमुख और अक्षय कुमार के बाद फिल्म 'हाउसफुल-4' में कृति सैनन और जॉनी लीवर की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में कृति सैनन अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वहीं, रितेश और बॉबी देओल की हीरोइनों का ऐलान भी जल्द होने वाला है।
2 of 5
Kriti Sanon
कृति सैनन ने कहा, 'हाउसफुल-4 की कास्ट से जुड़कर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर लौट आई हूं। मैंने अपना सफर साजिद सर की फिल्म हीरोपंती से शुरू किया था। तब से वह मुझे हमेशा गाइड करते आ रहे हैं।' एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उनके साथ काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती, वो भी सुपरहिट फ्रैंचाइज हाउसफुल में।' गौरतलब है कि कृति सैनन ने फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूज किया था।
3 of 5
Houseful Team
'हाउसफुल-4' संभवत: बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे 3D फॉर्मैट में बनाया जाएगा। इसमें वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। यही वजह है कि इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Housefull
'हाउसफुल-4' की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित होगी। साजिद ने कहा, 'कई ऐसी गंभीर और रोमांटिक फिल्में बनी हैं जो पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित रही हैं जैसे मधुमति, कर्ज, बाहुबली, आदि, तो कोई कॉमेडी फिल्म क्यों नहीं?' खबर है कि फिल्म 'हाउसफुल-4' में सीरीज की पहली तीन फिल्मों के सभी लीड एक्टर्स भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
र
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल-4' का निर्देशन साजिद खान करेंगे। साजिद खान ने ही सीरीज की पहली दो फिल्मों का निर्देशन किया था। हालांकि, कुछ मतभेदों की वजह से साजिद नाडियाडवाला ने सीरीज की तीसरी फिल्म 'हाउसफुल-3' के निर्देशन की जिम्मेदारी साजिद सामजी-फरहाद सामजी की जोड़ी को सौंपी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।