{"_id":"5d0a2c3f8ebc3e643c4d7b13","slug":"kriti-sanon-will-play-lead-role-in-rahul-dholkia-upcoming-movie-based-on-reality-of-mumbai-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृति सैनन को मिली बड़े निर्देशक की ये फिल्म, बड़े परदे पर पेश करेंगी मुंबई की मीडिया की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कृति सैनन को मिली बड़े निर्देशक की ये फिल्म, बड़े परदे पर पेश करेंगी मुंबई की मीडिया की सच्चाई
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
निर्देशक राहुल ढोलकिया और कृति सैनन
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दूसरी ही फिल्म परजानिया के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले राहुल ढोलकिया ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। 2017 में आई फिल्म रईस के पूरे दो साल के बाद वह बड़े परदे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। राहुल की नई फिल्म एक महिला केंद्रित कहानी है। फिल्म में लीड रोल कृति सैनन करने जा रही हैं। यह कहानी मुंबई की एक मीडिया से जुड़ी महिला की है।
2 of 4
Kriti Sanon
राहुल ढोलकिया की ये फिल्म साइन करने के बाद से ही कृति सैनन खूब उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "मैं इसी तरह की महिला केंद्रित कहानी के लिए अरसे से इंतज़ार कर रही थी। मैं मीडिया से जुड़ी इस महिला का किरदार करने जा रहीं हूं, जिसके लिए मैं और फिल्म की पूरी टीम पूर्ण रूप से जानकारी बटोरने की शुरुआत कर चुके हैं।
3 of 4
Kriti Sanon
कीर्ति आगे कहती हैं कि मुझसे इस फिल्म को शूट करने के लिए और इंतज़ार नहीं हो पा रहा है। खास संदेश के साथ आने वाली यह कहानी किसी उपदेश की तरह नहीं दर्शाई जाएगी।" इस फिल्म की कहानी लिखी है जाने माने लेखक बिलाल सिद्दीकी ने। इस फिल्म का निर्माण राहुल ढोलकिया के साथ सुनील खेत्रपाल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kriti Sanon
राहुल ढोलकिया कहते हैं, ''यह कहानी एक रोमांचक थ्रिलर है और कृति सैनन इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं।" निर्माताओं की मानें तो इस फिल्म की शुरूआत जुलाई के अंत तक शुरू की जाएगी और फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में होगी। फिल्म को अगले साल के शुरू में रिलीज करने की योजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।