{"_id":"5d09d4be8ebc3e7d990314d2","slug":"sonam-kapoor-vacation-with-husband-in-japan-fans-gets-worried-japan-earthquake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के साथ जापान में छुट्टियां मना रहीं सोनम कपूर के लिए फैंस परेशान, बोले- भूकंप आया है ख्याल रखना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति के साथ जापान में छुट्टियां मना रहीं सोनम कपूर के लिए फैंस परेशान, बोले- भूकंप आया है ख्याल रखना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 19 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आहूजा के साथ जापान में छुट्टियां बिता रही हैं। भले ही सोनम अभी जापान में हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सोनम की कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
लेकिन इन तस्वीरों से हटकर फैंस को सोनम की चिंता सताने लगी है। अब मामला ही कुछ ऐसा है। जापान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए। अब सोनम के फैंस को भूकंप की खबर लगी तो वो अभिनेत्री की चिंता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर सोनम की तस्वीर देख एक यूजर ने लिखा- आप ठीक हैं सोनम...अभी-अभी जापान में भूकंप के बारे में सुना। आप अपना ख्याल रखिए। एक ने लिखा- आप दोनों इस वक्त कहां है...प्लीज अपना ख्याल रखिए।
are you fine Sonam. heard about earthquake in Japan. stay safe.
सोनम कपूर ने इन छुट्टियों के लिए अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। छुट्टियों के दौरान भी सोनम ने अपने लुक का ध्यान रखा है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के ढेर सारे फॉलोवर्स हैं, जो उनकी लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद करते है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम के पास 'द जोया फैक्टर' है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। सोनम कपूर आखिरी बार एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। फिल्म में सोनम के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X