{"_id":"6362942eda2f7578ad236168","slug":"kriti-sanons-mom-geeta-asked-her-to-reject-karan-johars-lust-stories-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: सिर्फ 20 मिनट के...,इस वजह से कृति सेनन की मां ने एक्ट्रेस को 'लस्ट स्टोरीज' न करने की दी थी सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon: सिर्फ 20 मिनट के...,इस वजह से कृति सेनन की मां ने एक्ट्रेस को 'लस्ट स्टोरीज' न करने की दी थी सलाह
कृति सेनन हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशील अभिनेत्रियों में से एक हैं। पंजाबी परिवार के ताल्लुक रखने वाली ये अभिनेत्री आज भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सेट पर पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किसी भी प्रोजेक्ट पर साइन करने से पहले अपने घर में सभी से खास तौर से मां के साथ उस बारे में विचार विमर्श करती हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में करण जौहर के ऑफर को अपनी मां की वजह से ठुकरा दिया था।
2 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉफी विद करण में करण जौहर ने कृति सेनन से लस्ट स्टोरीज को लेकर सवाल किया था। जिसका कृति ने जवाब दिया। बाद नें करण ने बताया कि बाद में मनीष मल्होत्रा के घर पर उनकी मुलाकात कियारा आडवाणी से हुई। करण ने कियारा ये लस्ट स्टोरीज के पूछा और वह राजी हो गईं। करण के इस खुलासे के बाद ट्विटर पर फैंस में बहस छिड़ गई। जिसमें करण को काफी भला बुरा सुनना पड़ा। कई लोगों ने कहा कि करण यह सब केवल कृति को अपमानित करने के लिए कर रहें है।
इन सबके बीच कृति सेनन की मां एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों कृति को लस्ट स्टोरीज करने के लिए मना किया। उन्होंने कहा- मुझे लगा था कि हम इस तरीके की चीजों को अपने करियर की शुरूआत में करने के लिए सहज नहीं होंगे, जो कि सिर्फ संभोग सुख के बारे में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी इंटरव्यू में कृति सेनन ने कहा कि, शायद समस्या ये थी कि लस्ट स्टोरीज एक शॉर्ट फिल्म थी, वो एक फीचर फिल्म नहीं थी। इसलिए मेरी मां ने कहा कि अगर आप पूरी फिल्म में सिर्फ 20 मिनट के एडल्ट रोल के लिए काम कर रहे हैं तो इसका कोई मतलब नहीं है। जैसा कि करण ने कहा है, अगर उन्होंने मेरी मां से बात की होती तो शायद ऐसा नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।