बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल राशिद कुमार अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और फिल्मीं सितारों पर निशाना साधते नजर आते हैं। बता दें कि केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर यहां अपनी राय देते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें केआरके ने अपने भविष्य का प्लान बताया है।
KRK: केआरके ने किया अगले साल का सबसे हिट म्यूजिक एल्बम देने का वादा, यूजर ने कहा- 'ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर दूसरों के बारे में राय देते नजर आते हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड में भी खूब दिलचस्पी ली है। मगर, हालिया ट्वीट के जरिए उन्होंने खुद के बारे में राय रखी है। इतना ही नहीं केआरके ने फैंस से अगले साल का सबसे हिट म्यूजिक एल्बम पेश करने का वादा भी किया है। उनके इस ट्वीट ने नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया है।
केआरके ने एक ट्वीट के जरिए लिखा है, 'इट्स डन। अब यह मेरी क्षमताओं पर निर्भर है। अगर मैं एक प्रतिभाशाली डायरेक्टर हूं तो मैं अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना सकूंगा और अगर मैं इडियट हूं तो दूसरे इडियट फिल्म मेकर्स की तरह फ्लॉप फिल्म बनाऊंगा। लेकिन, मैं साल 2023 का सबसे बड़ा हिट म्यूजिक एल्बम देने का वादा करता हूं।'
It’s done. Now it’s up to my capabilities. If I am a talented director then, I will be able to make all time biggest blockbuster film. And if I am an idiot then I will make a flop like other idiot film makers. But I promise to give biggest hit music album of the year 2023.
केआरके के इस ट्वीट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग केआरके की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी करिए कमाल कुमार जी, अगर देर हो गई तो कहीं लोग अपनी नस ना काट लें। एक बार फिर- वाह वाह क्या एक्टिंग है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'हमें हमारे खान प्यारे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी फतह हो।'