केआरके उर्फ कमाल राशिद कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्मों और इंडस्ट्री पर खुलकर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई बार तो वह विवादित बयान तक दे देते हैं, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। इन दिनों केआरके सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। इसके लिए वह स्टार्स और फिल्म मेकर्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इन दिनों केआरके ने आमिर खान से लेकर, ऋतिक रोशन और तापसी पन्नू तक तमाम सितारों को निशाने पर लिया। मगर, वह हाल ही में अनीस बज्मी की तारीफ करते नजर आए हैं।
KRK: 'भूल भुलैया 2' के लिए केआरके ने बांधे अनीस बज्मी की तारीफों के पुल, कार्तिक आर्यन का नाम लिखना ही भूल गए!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर फिल्मों और फिल्म मेकर्स पर तंज कसते रहने वाले केआरके ने हाल ही में कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' के निर्देशक अनीस बज्मी की दिल खोलकर तारीफ की है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया है कि पूरे बॉलीवुड को अनीस बज्मी को सैल्यूट करना चाहिए, जिन्होंने इतनी शानदार फिल्म दी है।
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'पूरे बॉलीवुड को अनीस बज्मी को सैल्यूट करना चाहिए, जिन्होंने एक खराब वक्त में 'भूल भुलैया 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी।' इसके अलावा केआरके ने लिखा, 'यह फिल्म उनके शानदार निर्देशन और कलाकारों की शानदार एक्टिंग की वजह से हिट हो सकी।' अपने पोस्ट में केआरके ने तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा का नाम भी हैशटैग के साथ लिखा। हालांकि उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम नहीं लिखा।
Entire Bollywood should salute @BazmeeAnees who has given blockbuster #BhoolBhulaiyaa2 during such a bad time. That film has become hit only because of great direction and brilliant acting of #Tabu #Rajpal #Sanjay etc.
केआरके के पोस्ट पर नेटिजन्स की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। पोस्ट में केआरके ने कार्तिक आर्यन का नाम नहीं लिखा, इस पर भी यूजर्स सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कार्तिक आर्यन ने आपके शिद्धत से लिखे गए मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप भी दोगली बात करने लगे। कार्तिक आर्यन से क्या दिक्कत है? उनका नाम क्यों नहीं लिखा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चलो किसी ने तो तब्बू को क्रेडिट दिया।'