फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK-Salman Case: मामला फिल्म ‘राधे’ के रिव्यू का नहीं, बीइंग ह्यूमन को बदनाम करने की कोशिश का निकला

Thu, 27 May 2021 05:12 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 27 May 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
KRK-Salman Case: Not 'Radhe' review, THIS is the reason Salman Khan filed a defamation case against Kamaal R Khan
सलमान खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता बनने में नाकाम रहने पर फिल्मों की वीडियो समीक्षाएं करने वाले कलाकार कमाल राशिद खान और अभिनेता सलमान खान के बीच शुरू हुए कानूनी दांव पेंच अभी और उलझने वाले हैं। कमाल राशिद खान पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि उनके ऊपर मुकदमा इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने सलमान की फिल्म ‘राधे’ का रिव्यू खराब किया था। लेकिन, सलमान खान के वकील ने गुरुवार को एक बयान जारी करके पूरी स्थिति साफ की है और इससे ये भी साफ हो गया है कि इस मुकदमे का फिल्म ‘राधे’ की समीक्षा से कोई लेना देना नहीं है। अभिनय में हाथ आजमाने के अलावा कमाल राशिद खान फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं। अब बीजेपी के बड़े नेता बन चुके मनोज तिवारी को वह उनके दफ्तर से जाकर ले आए थे और अंधेरी पश्चिम की एक इमारत की पार्किंग में उनसे अपनी फिल्म में एक्टिंग भी कराई थी।

KRK-Salman Case: Not 'Radhe' review, THIS is the reason Salman Khan filed a defamation case against Kamaal R Khan
सलमान खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन उनकी न एक्टिंग लोगों को पसंद आई और न फिल्में तो उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोल लिया। दुबई में उनका रुआब ठीक ठाक है। सलमान खान से कभी कमाल राशिद खान ने उनकी फिल्मों को लेकर पंगा लिया भी हो तो सलमान खान ने ध्यान नहीं दिया। सलमान खान की गिनती उन चंद फिल्म अभिनेताओं में होती रही है जिनके पास लोग दुबई वगैरह में दिक्कत होने पर मदद मांगने जाते हैं। 

KRK-Salman Case: Not 'Radhe' review, THIS is the reason Salman Khan filed a defamation case against Kamaal R Khan
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान ने बताया यही है कि उनके ऊपर सलमान खान की टीम ने फिल्म ‘राधे’ की लीगल टीम ने मुकदमा किया है। लेकिन, सलमान खान के निजी और सलमान खान की कंपनियों के वकील डीएसके लीगल ने गुरुवार को इस बारे में भी सारे भ्रम दूर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK-Salman Case: Not 'Radhe' review, THIS is the reason Salman Khan filed a defamation case against Kamaal R Khan
Radhe - फोटो : social media

डीएसके लीगल की तरफ से जारी एक बयान में इस मुकदमे की वजह फिल्म ‘राधे’ के रिव्यू को बताया जा रहा है जोकि सही नहीं है। बयान के मुताबिक, ‘ये. मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं।’

विज्ञापन
KRK-Salman Case: Not 'Radhe' review, THIS is the reason Salman Khan filed a defamation case against Kamaal R Khan
सलमान खान - फोटो : Social media

डीएसके लीगल के बयान में ये भी कहा गया कि कमाल राशिद खान ने सलमान खान और सलमान खान फिल्म्स को डकैत तक कहा है। बयान के मुताबिक, ‘प्रतिवादी सलमान खान के बारे में महीनों से मिथ्या प्रचार में लगे हुए हैं और इस कोशिश में रहे हैं कि किसी तरह सलमान खान उनकी तरफ तवज्जो दें। गुरुवार को कमाल राशिद खान के वकील ने अदालत में बयान दिया है कि उनके मुवक्किल सलमान खान को लेकर अगली तारीख तक सोशल मीडिया पर कोई ऐसी टिप्पणी नहीं करेंगे जिससे उनकी मानहानि होती हो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed