फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोराना: चिरंजीवी ने बेटे राम चरण के साथ शुरू किया 'ऑक्सीजन बैंक', कहा- अब इसकी कमी से नहीं होगी मौत

Thu, 27 May 2021 05:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 27 May 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
South superstar Chiranjeevi started oxygen bank with help of son Ram Charan for covid19 patients
चिरंजीवी, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुई है वहीं काले, सफेद और पीले फंगस से भी लोगों की जान मुसीबत में आ गई है। एक तरफ तो लोग संक्रमित हो रहे हैं वहीं इस कठिन समय में देश के कई इलाकों में बेड और ऑक्सीजन की कमी भी देखने को मिल रही है। हालांकि इन परेशानियों को दूर करने के लिए मनोरंजन जगत के सितारे आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड सितारे भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।


मदद के लिए आगे आए चिरंजीवी और राम चरण

हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने बेटे राम चरण की मदद से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है। इस ऑक्सीजन बैंक की मदद से तेलुगु राज्यों में कोरोना के मरीजों तक समय पर ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया जाएगा। चिंरजीवी और उनके बेटे की कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए उठाए गए इस कदम की तारीफ हो रही है।
South superstar Chiranjeevi started oxygen bank with help of son Ram Charan for covid19 patients
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

बता दें कि चिरंजीवी ने अपने 'चिरंजीवी चैरिटबल ट्रस्ट' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मिशन शुरू...ऑक्सीजन की कमी के कारण अब किसी की मौत नहीं होगी'। बता दें कि देश में ऑक्सीजन के कारण देश में कई मौते हुईं जिस पर सरकार से लेकर सेलेब्स तक हर किसी ने दुख जताया था।


 

South superstar Chiranjeevi started oxygen bank with help of son Ram Charan for covid19 patients
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela

अभिनेता चिरंजीवी ने भी कुछ दिन पहले ऑक्सीजन बैंक को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए चिंरजीवी ने जिला स्तर पर 'चिरंजीवी ऑक्सीजन बैंक' शुरू करने का निर्णय किया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
South superstar Chiranjeevi started oxygen bank with help of son Ram Charan for covid19 patients
चिरंजीवी, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेता ने फैसला किया है कि वो जिला स्तर पर ऑक्सीजन बैंक शुरू करेंगे, जिसकी मदद से ऑक्सीजन सप्लाई की कमी से जा रही लोगों की जान बचाई जा सके। बता दें कि 26 मई को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और गुंटूर जिलों के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए गए। वहीं तेंलगाना के खम्म करीमनगर और पांच अन्य जिलों में जल्द ही आम जनता तक सिलेंडर पहुंचाने का काम शुरू किया जाएगा। टॉलीवुड के पीआर वामसी काका ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो भी साझा किया था।

विज्ञापन
South superstar Chiranjeevi started oxygen bank with help of son Ram Charan for covid19 patients
चिरंजीवी, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें तो चिरंजीवी के फिल्मी करियर की तो वो दक्षिण सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। वही राम चरण भी दक्षिण के एक बड़े अभिनेता हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। चिरंजीवी बहुत जल्द फिल्म 'आचार्य' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राम चरण भी उनके साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed