{"_id":"638b4d0d6909f767571117c3","slug":"krk-targets-again-an-action-hero-actor-kamaal-r-khan-says-ayushmann-khurrana-look-like-a-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KRK: आयुष्मान खुराना को लड़की की तरह बताने पर खुद ही ट्रोल हुए केआरके, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KRK: आयुष्मान खुराना को लड़की की तरह बताने पर खुद ही ट्रोल हुए केआरके, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बन रहते हैं। वह आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। पिछले कुछ समय से वह लगातार अभिनेता आयुष्मान खुराना को टारगेट कर रहे हैं, वह कई बार उनके करियर को फ्लॉप बता चुके हैं और अब केआरके ने उनमें कई कमियां गिनाते हुए यहां तक कह दिया कि वह लड़की की तरह दिखते हैं। हालांकि इस बात पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।
2 of 4
शहनाज गिल-आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' इस समय सिनेमाघरों में है। अब हाल ही में अभिनेता ने शाहनाज गिल के टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में शिरकत की और अभिनेत्री से वह कई चटपटी बातें करते नजर आए। इसी दौरान अभिनेता ने कहा कि वह मार्केटिंग में बहुत खराब हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने आयुष्मान खुराना के अभिनय से लेकर लुक्स तक पर सवाल उठाए हैं।
3 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "भाई साहब आयुष्मान खुराना आप फिर से शहनाज गिल शो में झूठ बोल रहे हैं। आप कह रहे हैं कि आप मार्केटिंग में खराब हैं। भाई तू डबल ढोलकी है। आप अभिनय में कमजोर हैं। आप व्यवहार में खराब हैं। आपका रवैया खराब है। आप एक लड़की की तरह दिखते हैं। तो आप अभिनेता नहीं बन सकते समझे?"। केआरके का ये ट्वीट सामने आने के बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के ट्वीट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "मिस्टर कमाल****आर खान! आप अनावश्यक रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो वह आप पर किसी भी तरह से आपके अटेंशन नहीं देते हैं। इसलिए इसे खत्म करो। इतनी अंग्रेजी तो आप समझते हो न?"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- "फालतू क्लोन केआरके"। हालांकि कुछ यूजर्स सहमत भी दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।