सब्सक्राइब करें

KRK Vs Abhishek: बॉलीवुड को ट्रोल कर रहे थे केआरके, अभिषेक बच्चन ने एक कमेंट से बजा दी बैंड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
KRK tried to troll Abhishek Bachchan and the Bollywood industry the actor gave a befitting reply
अभिषेक बच्चन, कमाल आर खान - फोटो : social media

बॉलीवुड में केआरके यानी कमाल आर खान को उनके बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर फिल्मों के समीक्षक केआरके आए दिन किसी ने किसी सेलिब्रिटी को क्रिटिसाइज करते नजर आते हैं। बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा सेलिब्रिटी हो जिसकी फिल्म में केआरके ने कमियां न गिनाईं हों, लेकिन इस बार केआरके को मुंह की खानी पड़ी है। अभिषेक बच्चन के एक ट्वीट पर तंज कसना उन्हें भारी पड़ गया। उनके इस तंज पर अभिषेक बच्चन ने ऐसा जवाब दिया कि केआरके की बोलती बंद हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं केआरके बस खुद का बचाव करते रह गए।

Trending Videos
KRK tried to troll Abhishek Bachchan and the Bollywood industry the actor gave a befitting reply
अभिषेक बच्चन ने शेयर किया था वाशी फिल्म का पोस्टर - फोटो : insta-ABHISHEK

दरअसल अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शनिवार को फिल्म 'वाशी' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में टोविनो थॉमस और कीर्ति सुरेश नजर आने वाले हैं। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए फिल्म को 'मलयालम फिल्म उद्योग से आने वाली एक और अविश्वसनीय फिल्म' कहा। उनके इस ट्वीट पर केआरके ने तंज कसते हुए कहा, 'भाई कभी आप बॉलीवुड वाले भी कोई अविश्वसनीय फिल्म बना देना!'। अभिषेक बच्चन को केआरके की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने भी करारा जवाब देते हुए कमाल आर खान को उनकी फिल्म 'देशद्रोही' की याद दिला दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK tried to troll Abhishek Bachchan and the Bollywood industry the actor gave a befitting reply
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन ने जवाब से कर दी केआरके की बोलती बंद-
अभिषेक बच्चन ने केआरके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'प्रयास करेंगे' आपने बनाई थी न... देशद्रोही,। उनके इस जवाब से सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी खुश दिखाई दिए और इस जवाब के लिए अभिषेक की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि कमाल आर खान की साल 2008 में आई फिल्म 'देशद्रोही' सुपरफ्लॉप रही थी यहां तक कि दर्शकों ने इसे सबसे खराब फिल्म तक करार दिया था।

KRK tried to troll Abhishek Bachchan and the Bollywood industry the actor gave a befitting reply
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट को कोट करते हुए एक यूजर ने लिखा, केआरके की इतनी गंदी बेइज्जती कभी नहीं हुई होगी...केआरके द समोसा क्रिटिक...वैसे मूवी का नाम बराबर था 'देशद्रोही' ये टैग केआरके को सूट होता है। इसी तरह से एक और यूजर ने केआरके पर तंज कसते हुए लिखा, ले लो यार। बॉलीवुड का एक सच्चा मास्टरपीस। इसके साथ यूजर ने देशद्रोही का पोस्टर भी शेयर किया। अन्य यूजर भी इसी तरह से ट्वीट करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
KRK tried to troll Abhishek Bachchan and the Bollywood industry the actor gave a befitting reply
krk

सिर्फ बचाव करते नजर आए केआरके-
अभिषेक के इस करारे जवाब के बाद केआरके सिर्फ अपना बचाव ही करते रहे गए और एक ट्वीट करते हुए लिखा, हा हा हा! मेरी फिल्म के बजट (1.5 करोड़) से तो ज्यादा आप लोगों के मेकअप मैन का बजट होता है, दूसरी फिल्म आप बॉलीवुड वालों ने बनने नहीं दी वरना, ब्लॉकबस्टर भी बनाकर  दिखा देता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed