अपने बेतुके बयानों की वजह से बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal Rashid Khan) हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह अक्सर कोई न कोई ऐसा बयान दे देते हैं जो नया विवाद खड़ा कर देता है। यहां तक कि वह कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इन चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर कमाल आर खान यानी कि केआरके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
केआरके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किया जमकर ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके (Kamaal Rashid Khan) ने ट्वीट किया- 'जब मोदी जी हिमालय में चले गए थे। तो भारतीय सेनाओं ने लाहौर में प्रवेश कर पाकिस्तानी सैनिकों को सचमुच में मारा था। जब मोदी जी स्कूल में इतिहास पढ़ रहे थे, तब गोवा को पुर्तगालियों ने कब्जे में ले लिया था। जब मोदी जी चाय बेच रहे थे तो इंदिरा गांधी ने सिक्किम को भारतीय राज्य के रूप में मान्यता दे दी थी।'
केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा- 'जब मोदी जी शाखा में आरएसएस का ड्रेस पहनते थे, तब इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश का निर्माण करा दिया था। सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना के सामने सरेंडर करना पड़ा था। जब मोदी जी साइकिल चलाना सीख रहे थे तब भारत ने एयरप्लेन और हेलिकॉप्टर का निर्माण करना शुरू कर दिया था। जो भी प्रोजेक्ट पिछले 4 साल में पूरे हुए हैं उन पर 8-10 साल पहले ही काम होना शुरू हो चुका था। '
When Modi ji had just started wearing RSS dress in a “Shakha” PM Indira Gandhi had created Bangladesh n thousands of Pakistani soldiers had surrendered to Indian forces. When Modi ji was learning to ride a bicycle India had already started manufacturing airplanes and Helicopters.
कमाल आर खान को इन ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के ट्वीट कर चुके हैं। गिरिराज सिंह अपनी सीट बदले जाने से पहले नाराज थे लेकिन बाद भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने एलान किया कि सारे मसले सुलझा लिए गए हैं। हमेशा अपनी बातों और ट्वीट को लेकर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने ट्विटर पर गिरिराज सिंह पर भी तंज कसा था।
कमाल आर खान ने लिखा- 'हमेशा लोगों को पाकिस्तान भेजने वाले गिरिराज सिंह बेगूसराय भेजे जाने पर ही रोने लगे हैं! इंटरव्यू भी रोते रोते दे रहे हैं। करनी आगे आ गई साहब की।' कमाल आर खान का यह ट्वीट जमकर वायरल हुआ था। इसके अलावा बीते दिनों केआरके ने अभिनेता इरफान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नसीरुद्दीन शाह और दिवंगत ओम पुरी पर निशाना साधा जिससे यूजर्स भड़क उठे थे। बाद में उन्होंने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया था।