सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा मूवी स्टार, भड़के यूजर बोले- आप SRK की जूती के बराबर भी नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 02 Nov 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
Krk trolled on Shah Rukh Khan Birthday for his tweet calling himself biggest movie star on earth
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। केआरके कभी कुछ ऐसा कह जाते हैं कि ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। आज बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन है और इस मौके पर केआरके का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को शाहरुख खान से भी बड़ा मूवी स्टार बता दिया है। इस वजह से केआरके को ट्रोल भी किया जा रहा है।

Krk trolled on Shah Rukh Khan Birthday for his tweet calling himself biggest movie star on earth
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केआरके को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सर आज पृथ्वी के सबसे बड़े मूवी स्टार का बर्थडे है, विश तो करो।' इस ट्वीट का जवाब देते हुए केआरके ने लिखा, 'नहीं आज मेरा जन्मदिन नहीं है। थैंक्स।' यूजर ने शाहरुख खान को सबसे बड़े मूवी स्टार बताया था और केआरके ने खुद को बड़ा स्टार बताकर ट्वीट कर दिया। इसके बाद से केआरके को सोशल मीडिया यूजर ने निशाने पर ले लिया और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Shahrukh Khan: शाहरुख खान का इन दो सुपरस्टार्स के साथ रह चुका है छत्तीस का आंकड़ा, फिर वर्षों बाद ऐसे हुआ मिलन

Krk trolled on Shah Rukh Khan Birthday for his tweet calling himself biggest movie star on earth
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हमें भी लगा था कि आप विश करोगे', तो दूसरे ने लिखा, 'वर्ल्ड मूवी स्टार एसआरके को कहा है तुमको नहीं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'केआरके आप एसआरके के पैर की जूती के बराबर भी नहीं हो', तो दूसर ने कहा, 'तुम खुद को अपने बर्थडे पर विश करते हो क्या।' इसके अलावा भी यूजर कई तरह के कमेंट्स कर केआरके को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Salman Khan: सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्च कौन उठाएगा, भाईजान को किसने मुहैया कराई सुरक्षा? जानें सबकुछ



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krk trolled on Shah Rukh Khan Birthday for his tweet calling himself biggest movie star on earth
शाहरुख खान - फोटो : Social media

बता दें कि आज शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के फैंस देर रात उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे थे, जहां किंग खान की झलक पाने की बाद खूब आतिशबाजी हुई। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगले साल अपने तीन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वह 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।

SRK Birthday: जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, शाहरुख खान का दीदार होते ही मना दिवाली जैसा जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed