बॉलीवुड के किंग खान की आगामी फिल्म 'पठान' (pathaan) का पोस्टर आज लॉन्च कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। सिनेमा की दुनिया में 30 साल पूरे होने के मौके पर 'पठान' का पोस्टर रिलीज होना शाहरुख के साथ फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं है। लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है लेकिन एक बार फिर कमाल आर खान फिर अपने उसी ट्रोलिंग वाले अंदाज में दिखे और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और 'पठान' के पोस्टर को लेकर तंज कसा है।
Pathaan: केआरके ने चोरी का बताया 'पठान' का पोस्टर, बोले- कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने पठान के पोस्टर में निकाली गलती
केआरके ने पठान का पोस्टर देखने के बाद न सिर्फ उसे चोरी का बताया बल्कि उसमें गलती भी ढूंढ निकाली है। कमाल आर खान ने पहला ट्वीट करते हुए लिखा-'भाई जान शाहरुख खान, हथकड़ी सिर्फ एक हाथ में लगी है? और बंदूक भी सही से पकड़नी आई...तो बस फिल्म भी ऐसी ही होगी।'
बोले-पोस्टर बनाने तक का दिमाग नहीं है
इसके बाद केआरके ने पोस्टर को लेकर एक और ट्वीट किया और लिखा, मेरा सिंपल सा सवाल है, अगर डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर के पास लॉजिक वाला पोस्टर तक बनाने का दिमाग नहीं है तो वे एक अच्छी फिल्म कैसे बना सकते हैं। ये सब 90 के दशक में चलता था कुछ भी दिखा दो। अब यह काम नहीं करता है।
बोले कॉपीवुड कभी नहीं सुधरोगे
Oh GOD! Copywood will never Sudhro! Poster Bhi Chori Ka. Poster Bhi original Nahi Bana Sakte! pic.twitter.com/7OWt7Ct9Qf
केआरके ने इसके बाद शाहरुख के 'पठान' के पोस्टर को चोरी तक का बता दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ओह गॉड! कॉपीवुड कभी नहीं सुधरोगे! पोस्टर भी चोरी का। पोस्टर भी ओरिजिनल नहीं बना सकते! इसके साथ ही उन्होंने 'पठान' से मिलता हुआ पोस्टर भी शेयर किया है।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पोस्टर जारी होने के साथ ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पठान को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।