सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

KRK on Brahmastra: केआरके ने ब्रह्मास्त्र रिव्यू पर दिया अपडेट, ट्वीट कर कहा- करण जौहर, बाकी लोगों की तरह...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
KRK urf Kamaal R Khan Tweet on Brahmastra Review Box Office Collection and Karan Johar goes viral
केआरके, ब्रह्मास्त्र, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके उर्फ कमाल आर खान ने 'ब्रह्मास्त्र रिव्यू' पर अपडेट जारी करते हुए ट्वीट किया है। बता दें कि जब से केआरके जेल से बाहर आए हैं, हर कोई उनकी पोस्ट पर कमेंट कर ब्रह्मास्त्र पर रिव्यू जारी करने की मांग कर रहा है। लेकिन, जमानत मिलने के बाद से कमाल आर खान के तेवर कुछ अलग दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने जेल से बाहर आते ही पहला ट्वीट किया 'मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं'। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। लेकिन इस ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही केआरके के तीखे तेवर ठंडे पड़ गए और उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। 

Trending Videos
KRK urf Kamaal R Khan Tweet on Brahmastra Review Box Office Collection and Karan Johar goes viral
केआरके - फोटो : SELF

इतना ही नहीं, केआरके ने अपने साथ हुए कांड को किस्मत बताया और ट्वीट किया, "कई लोग कह रहे हैं कि "मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं, यह सच नहीं है। करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार आदि का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।" इस बदले हुए केआरके को देख लोग हैरान हो गए और कमेंट कर केआरके से बिना डरे ब्रह्मास्त्र का रिव्यू पोस्ट करने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK urf Kamaal R Khan Tweet on Brahmastra Review Box Office Collection and Karan Johar goes viral
केआरके

यही वजह है कि केआरके ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर 'ब्रह्मास्त्र' के रिव्यू पर अपडेट जारी किया है। केआरके ने लिखा, "मैंने फिल्म ब्रह्मास्त्र की समीक्षा नहीं की, फिर भी लोग इसे देखने के लिए थिएटर नहीं गए। तो यह एक फ्लॉप फिल्म बन गई। आशा करता हूं कि फिल्म की विफलता के लिए करण जौहरी मुझे दोषी नहीं ठहराएंगे जैसा कि कई अन्य बॉलीवुड लोगों ने किया।"

KRK urf Kamaal R Khan Tweet on Brahmastra Review Box Office Collection and Karan Johar goes viral
केआरके

केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग केआरके के सपोर्ट में कमेंट कर कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई हम सभी तेरे साथ हैं, तू डर क्यों रहा है, फिल्म रिव्यू करते रहो नहीं तो हमे लगेगा कि हमने गलत व्यक्ति को सपोर्ट किया और हां, बॉलीवुड गैंग से बचकर रहो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "केआरके भाई पहले जैसे डेली वीडियो पोस्ट करो न...भाई बिल्कुल मजा नहीं आ रहा है आपके वीडियोज नहीं आ रहे हैं तो। प्लीज भाई, हमारा एंटरटेनमेंट करो। भाई रोज इंतजार करता हूं कि आपका वीडिया आएगा पर आता नहीं है। पता नहीं क्या जादू कर दिया है आपने हम लोगों पर। प्लीज भाई पहले जैसे फॉर्म में आओ।"



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed