सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Prasoon Joshi: सनी लियोनी पर बयान देकर मुश्किल में फंसे थे प्रसून जोशी, इस गाने के लिए पाकिस्तान से आया था कॉल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 16 Sep 2022 09:13 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के मशूहर गीतकार, लेखक और सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) अध्यक्ष प्रसून जोशी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं।

विज्ञापन
prasoon joshi birthday writer was called from pakistan for his song arziyan know unknown facts about lyricist
प्रसून जोशी - फोटो : फाइल

हिंदी सिनेमा के मशूहर गीतकार, लेखक और सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) अध्यक्ष प्रसून जोशी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले प्रसून जोशी ना सिर्फ अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि फिल्मों में दिए अपने बेहतरीन के लिए भी काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने देने के लिए प्रसून जोशी ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं प्रसून जोशी के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें- 

Trending Videos
prasoon joshi birthday writer was called from pakistan for his song arziyan know unknown facts about lyricist
प्रसून जोशी - फोटो : Social Media

बचपन से ही कवि बनने का सपना देखने वाले प्रसून जोशी का जन्म 16 सितंबर साल 1971 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ। भौतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाले प्रसून ने बाद में एमबीए की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने दिल्ली की विज्ञापन कंपनी O&M (Ogilvy & Mather) में करीब 10 सालों तक काम किया। इसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष भी काम किया। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि मशहूर गानों और डायलॉग्स के अलावा प्रसून जोशी ने कई विज्ञापनों के लिए ऐसी टैग लाइन लिखी, जो सदाबहार हो गई। ठंडा मतलब कोका कोला', 'क्लोरमिंट क्यों खाते हैं? दोबारा मत पूछना' और 'अतिथि देवो भव:' सहित कई विज्ञापन के लिए प्रसून जोशी ने टैग लाइन लिखीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
prasoon joshi birthday writer was called from pakistan for his song arziyan know unknown facts about lyricist
प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसून जोशी ने अपने करियर में कई गाने लिखे, लेकिन 'दिल्ली 6' का 'अर्जियां' उनके दिल के बेहद करीब है। दरअसल, इस गाने के अहम होने के पीछे एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जिसने इस गाने को प्रसून के जीवन में एक खास जगह दी। कहते हैं कि उनका यह गाना सुन उन्हें टूरिज्म मिनिस्ट्री ऑफ पाकिस्तान से एक महिला का कॉल आया था। बेहद उम्रदराज यह महिला ने उनके इस गाने से इतना प्रभावित हुईं कि उन्होंने खुद प्रसून की आवाज में इस गाने को सुनने के लिए इच्छा जाहिर की। महिला की इच्छा को पूरा करते हुए जैसे ही प्रसून ने 'दरारें दरारें हैं माथे पे मौला' गाया, वह रो लगीं। इस वाक्ये को याद कर वह आज भी हैरान होते हैं कि उनके इस गाने ने सीमा पार किसी के दिल को छुआ था।

prasoon joshi birthday writer was called from pakistan for his song arziyan know unknown facts about lyricist
प्रसून जोशी - फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi

अपने गानों और डायलॉग्स को लेकर मशूहर प्रसून जोशी विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। एक बार अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर प्रसून को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। प्रसून ने एक प्रेस इंडरव्यू में कहा था कि- 'मैं बतौर कलाकार सनी लियोनी का समर्थन नहीं करता हूं। मैं युवाओं को भी कहना चाहूंगा कि वह भी सनी लियोनी के काम समर्थन न करें। क्योंकि हमारी संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती है।' प्रसून के इस बयान के बाद काफी विवाज हुआ था। करियर की बात करें तो उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। प्रसून जोशी ने 'हम तुम', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर', 'ब्लैक', 'दिल्ली 6', 'लंदन ड्रीम्स', 'गजनी' और 'सत्याग्रह' सहित कई फिल्मों के लिए गाने लिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed