सब्सक्राइब करें

पंगा: सलमान खान के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे केआरके, बोले- बॉलीवुड वालों ने मेरा मजाक...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Jun 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
KRK Will Challenge Mumbai Court's Order In High Court Over Salman Khan Defamation Case
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

खुद से फिल्म क्रिटिक बने केआरके (कमाल राशिद खान) ने सलमान खान से पंगा लिया था। बात इतनी बिगड़ी की मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। दरअसल, केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू किया था। इसके अलावा कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को कोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया था कि कमाल अब सलमान के खिलाफ कोई भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे। बस इसके बाद से ही केआरके ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे हैं। अब केआरके ने कहा है कि वो सलमान खान के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। 



केआरके ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केआरके ने लिखा, 'मैंने सलमान खान बनाम केआरके मानहानि मामले में अदालत का आदेश पढ़ा है और मैंने इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है। कोर्ट ने मुझे उन वीडियो को हटाने का आदेश नहीं दिया जो मैंने अब तक पोस्ट किए हैं जैसा कि सलमान ने कहा था। लेकिन कोर्ट ने मुझे भविष्य में सलमान खान की किसी भी फिल्म की समीक्षा नहीं करने का आदेश दिया।'

Trending Videos
KRK Will Challenge Mumbai Court's Order In High Court Over Salman Khan Defamation Case
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके सिर्फ यही नहीं रुके उन्होंने आगे भी ट्वीट किया और लिखा, 'मेरा मानना है कि फिल्म समीक्षा मेरी निजी राय है और कोर्ट को मुझे अपनी निजी राय व्यक्त करने से नहीं रोकना चाहिए। इसलिए मैं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हाईकोर्ट और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा। मैं एक फिल्म समीक्षक हूं और यह मेरा काम है, इसलिए मैं फिल्मों की समीक्षा करना जारी रखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK Will Challenge Mumbai Court's Order In High Court Over Salman Khan Defamation Case
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के अलावा केआरके ने बॉलीवुड पर भी हमला बोला और लिखा, 'पहले बॉलीवुड वालों ने मेरा मजाक बनाने की कोशिश की। फिर उन्होंने मुझे भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की। और अब वे सभी कोर्ट से कह रहे हैं कि मुझे उनकी फिल्मों की समीक्षा करने से रोकें। यह ईमानदारी की ताकत है। उनके पास 100 भ्रष्ट आलोचक हैं, लेकिन फिर भी वे एक ईमानदार आलोचक की समीक्षा से डरते 

KRK Will Challenge Mumbai Court's Order In High Court Over Salman Khan Defamation Case
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने सलमान के वकीलों से सवाल करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'आज मेरा सवाल वकीलों से जिन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने राधे रिव्यू के लिए मानहानि का मुकदमा दायर नहीं किया। अगर आप झूठे लोगों ने कोर्ट से मुझे फिल्मों की समीक्षा करने से रोकने के लिए नहीं कहा तो कोर्ट ने मुझे फिल्मों की समीक्षा नहीं करने के लिए कैसे कहा? यानी मानहानि का मामला सिर्फ मेरी समीक्षाओं को रोकने के लिए है।'

विज्ञापन
KRK Will Challenge Mumbai Court's Order In High Court Over Salman Khan Defamation Case
कमाल राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान ने लगातार कई ट्वीट किए और इसमें उन्होंने न सिर्फ सलमान खान को लेकर लिखा बल्कि अक्षय कुमार का नाम भी घसीट दिया। केआरके ने लिखा, 'क्या कोई मुझे समझा सकता है, मैं एक कनाडाई नागरिक को भारतीय क्यों कहूं? मुझे 55+ साल के आदमी को 20 साल का प्यारा लड़का क्यों कहना चाहिए? कुछ लोगों को खुश करने के लिए मैं झूठ क्यों बोलूं? और बॉलीवुड के लोग मेरे बयानों से इतना प्रभावित क्यों होते हैं, जब मैं उनके लिए कोई नहीं हूं।'

आगे लिखा, 'मैं किसी के घर कुछ कहने नहीं जा रहा हूं। अगर मैं अपने घर पर बैठकर सच कह रहा हूं, तो आप इतना प्रभावित क्यों हो रहे हैं? आप प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि आप जानते हैं और लोग जानते हैं कि मैं सच कह रहा हूं। और सच्चाई इस दुनिया में सबसे कड़वी चीज है।' फिलहाल, इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है अब देखना दिलचस्प होगा कि केआरके हाईकोर्ट में क्या कहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed