फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kubbra Sait: बचपन में यौन शोषण से लेकर अनचाही प्रेग्नेंसी तक, तमाम मुश्किलों से भरी थी कुब्रा की जिंदगी

Sun, 03 Jul 2022 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 03 Jul 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kubbra Sait: molestation to pregnancy sacred games actress revealed life struggle in her Open Book Not Quite A Memoir
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक के बाद एक उनकी जिंदगी के कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि कुब्रा अब सिर्फ अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि वह राइट भी बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी किताब 'ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर' लॉन्च की है। इसमें कुब्रा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई हैरान कर देने वाली बातें साझा की हैं। यह किताब साबित करती है कि एक कलाकार की जिंदगी उतनी आसान नहीं, जितनी दिखती है। ग्लैमर और चकाचौंध वाली दुनिया के पीछे का सच कुछ और है।

Kubbra Sait: molestation to pregnancy sacred games actress revealed life struggle in her Open Book Not Quite A Memoir
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकल ने की थी 'गंदी हरकत'
कुछ वक्त पहले ही कुब्रा ने खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया था। उनके साथ किसी बाहरी शख्स ने ऐसा नहीं किया था, बल्कि उनकी पहचान के ही एक अंकल ने यह हरकत की थी। आज भी जब कुब्रा उन पलों को याद करती हैं, तो दिल सहम उठता है। इस बात का जिक्र करते हुए कुब्रा ने बताया था कि एक बार वह परिवार के साथ बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में गई थीं। इस दौरान उन्हें वहां एक शख्स मिला, जो धीरे-धीरे उनकी फैमिली बन गया।

Kubbra Sait: molestation to pregnancy sacred games actress revealed life struggle in her Open Book Not Quite A Memoir
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार का हिस्सा बने शख्स ने दिया धोखा
बाहरी शख्स की परिवार से जान-पहचान हुई तो उसका आना-जाना अक्सर ही कुब्रा के घर होने लगा। धीरे-धीरे वह परिवार का सदस्य बन गया। उसने परिवार से इतनी नजदीकियां बना लीं कि घर के हर-सुख का उसे पता होता। मगर, इस बीच एक वक्त ऐसा आया, जब उस शख्स ने कुब्रा और उनके परिवार की मजबूरियों का फायदा उठाया। उसने कुब्रा को मोलेस्ट करना शुरू कर दिया। कुब्रा के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kubbra Sait: molestation to pregnancy sacred games actress revealed life struggle in her Open Book Not Quite A Memoir
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से कराना पड़ा गर्भपात
अपनी हालिया लॉन्च किताब के जरिए कुब्रा ने अपनी जिंदगी के उस किस्से का भी जिक्र किया है, जिसमें वह 'वन नाइट स्टैंड' के दौरान प्रेग्रेंट हो गई थीं। कुब्रा के मुताबिक, 2013 में वह एक दोस्त संग अंडमान ट्रिप पर गई थीं। ड्रिंक करने के बाद एक्ट्रेस उसी दोस्त के साथ इंटीमेट हुईं और बाद में उनकी प्रेग्रेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 30 साल की उम्र में कुब्रा यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं थीं। इसलिए, उन्होंने अपना गर्भपात करा लिया।

विज्ञापन
Kubbra Sait: molestation to pregnancy sacred games actress revealed life struggle in her Open Book Not Quite A Memoir
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

मुश्किलों के बाद संवारा करियर
कुब्रा ने अपनी जिंदगी में आर्थिक परेशानी से लेकर यौन शोषण तक, सब झेला है। उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी पल आया, जब उन्होंने अपने मम्मी-पापा के रिश्ते को बिखरता हुआ देखा। इतना सब होने के बावजूद वह आगे बढ़ती रहीं। सभी मुसीबतों का सामना करने के बाद कुब्रा ने अपना करियर संवारने का फैसला किया। बता दें कि कुब्रा सैत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'रेडी' से की थी। इस फिल्म में उनका बेहद छोटा रोल था। इसके बाद उन्होंने 'जवानी जानेमन', 'सुल्तान', 'सिटी ऑफ लाइफ' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन ओटीटी सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से उन्हें सही मायनों में अलग पहचान मिली है।

ये भी पढ़ें
 

Nupur Sharma: कंगना रणौत से विवेक अग्निहोत्री तक, नुपुर शर्मा के समर्थन में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे
 
Udaipur Murder Case: नुपुर शर्मा पर संघ का बड़ा बयान, उदयपुर की हत्या उकसावे में नहीं, बल्कि तालिबानी सोच का नतीजा
 
Nupur Sharma: 'नुपुर शर्मा उदयपुर हिंसा की जिम्मेदार नहीं, कभी माफी न मांगें', सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी पर विदेशी सांसद की प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed