नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाई है। नवाजुद्दीन बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी की दुनिया के सरताज बन चुके हैं। सेक्रेड गेम्स में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली है। इस सीरीज में अभिनेता के साथ कुब्रा सैत भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कुकू की भूमिका निभाई थी।
Kubbra Sait: 'किस करके कहा- चल न इंटीमेट सीन करते हैं...', कुब्रा ने नवाज को बोल्ड सीन के लिए कैसे मनाया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्रेड गेम्स में अभिनेत्री के इंटीमेट सीन खूब चर्चा का विषय बने थे। अब हाल ही में अभिनेत्री ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सीरीज में शूट किए गए सेक्स सीन को याद किया और बताया कि इस दौरान नवाज बहुत हिचकिचा रहे थे और इस सीन को आसान बनाने के लिए कुब्रा ने एक तरकीब निकाली थी।
इसे भी पढ़ें- Hema Malini: अल्लू अर्जुन के काम की दीवानी हुईं 'ड्रीम गर्ल', तारीफ करते हुए बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज
कुब्रा ने बताया कि नवाज सेट पर बहुत शर्मीले थे। वह नवाजुद्दीन को कंफर्टेबल फील करवाने की काफी कोशिश किया करती थीं। उन्होंने कहा 'वो उस दिन का आखिरी सीन था। मुझे जाकर बस उस सीन को पूरा करना था। मुझे याद है कि हमने उस सीन को खत्म करने में सात टेक लिए। सातवें टेक तक, हम कितने घंटे फिल्मा रहे थे, इसकी गिनती खो चुके थे।'
कुब्रा ने आगे बताया कि 'आखिर में सीन खत्म होते-होते मैं फर्श पर गिर गया और वापस नहीं उठ सकी। मैं थक गई थी। मैं लगातार रोए जा रही थी। जब मैं सिसक रही थी तो नवाजुद्दीन और अनुराग कश्यप ने मुझे उठाया और कस कर पकड़ लिया। इसके बाद मैंने बहुत धीमी आवाज में कट सुना।'
कुब्रा ने नवाज संग शूट किए गए इंटीमेट सीन के बारे में कहा, 'मुझे वह बहुत पसंद हैं। वह एक खूबसूरत इंसान हैं और कमाल के को-स्टार हैं, साथ ही बहुत शर्मीले भी हैं। हमारे एक साथ वो सारे क्रेजी सीन्स भी थे। मुझे लगता है कि वह इस पृथ्वी पर सबसे शर्मीले इंसान हैं। तो उनसे पकड़ पकड़ के सीन करवाना पड़ता था। मैं उनके गालों पर किस करती थी और कहती थी कि चल ना सेक्स सीन करते हैं। यह मेरा काम है मुझे ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है।'