Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Kuch kuch hota hai rani mukherjee defend shahrukh character as rahul says there are the reason he first chose tina than anjali
{"_id":"619f52889ecb135511440f68","slug":"kuch-kuch-hota-hai-rani-mukherjee-defend-shahrukh-character-as-rahul-says-there-are-the-reason-he-first-chose-tina-than-anjali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ कुछ होता है: इसलिए राहुल का अंजलि नही बल्कि टीना को चुनना था सही, रानी मुखर्जी ने कर दिया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ कुछ होता है: इसलिए राहुल का अंजलि नही बल्कि टीना को चुनना था सही, रानी मुखर्जी ने कर दिया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें क्लासिक कल्ट का दर्जा हासिल है। इसमें करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कुछ कुछ होता है भी शामिल हैं। कुछ कुछ होता है में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी जो कॉलेज से लेकर जिंदगी तक के सफर में प्यार के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं। इसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राहुल, टीना और अंजलि के किरदार आज भी हर किसी को याद है। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और आज भी जब यह टीवी पर आती है तो घर के लगभग सभी लोग फिल्म देखने बैठ जाते हैं।दर्शकों की मानें तो आज के जमाने में इस तरह की रोमांटिक फिल्में ही बनना बंद हो गईं हैं।
रानी ने कुछ कुछ होता है पर साझा किए विचार
वहीं करण जौहर का मानना है कि अगर वह आज के जमाने में यह फिल्म बनाते तो कहानी अलग होती। उन्होंने खुद माना कि फिल्म की कुछ बातें ऐसी थीं जो गलत थीं। यहां तक कि अब इंटरनेट पर भी ऐसी कई कहानियां पढ़ने को मिलती हैं जहां कहा जाता है कि राहुल ने अंजलि को पहले ना चुनकर गलती की और बाद में उसकी खूबसूरती देखकर उससे प्यार करने लगा। हालांकि इसे लेकर रानी मुखर्जी के विचार अलग हैं। उन्होंने बताया कि क्यों राहुल का टीना को चुनना सही था।
2 of 5
कुछ कुछ होता है
- फोटो : Social Media
फिल्म में दिखाया गया था कि अंजलि एक टॉमब्वॉय लड़की रहती है जो राहुल की बेस्ट फ्रेंड है। दोनों साथ में मस्ती करते हैं और झगड़ा भी लेकिन उन दोनों के बीच टीना की एंट्री से सब बदल जाता है। स्कर्ट और सूट पहनने वाली लंबे बालों वाली टीना को देखकर राहुल उस पर फिदा हो जाता है। वहीं अंजलि को भी एहसास होता है कि वह अपने दोस्त से असल में प्यार करती हैं।
3 of 5
कुछ कुछ होता है
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटी को जन्म देने के बाद जब टीना के पास कम दिन बचते हैं तो वह एक चिट्ठी लिख कर बेटी को उसके पापा के प्यार से मिलाने को कहती है। ऐसे में राहुल और अंजलि दोबारा मिलते हैं तो अंजलि लंबे बालों वाली, चुप रहने वाली और साड़ी पहनने वाली लड़की बन चुकी रहती है जिससे राहुल को प्यार हो जाता है। इसे देखकर आज के समय में कई दर्शकों का कहना है कि राहुल ने अंजलि के लुक्स को देखकर उससे प्यार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुछ कुछ होता है
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी ने इन किरदारों पर बात करते हुए कहा कि, 'किसी से प्यार करना किसी के बस में नहीं होता। सिर्फ इसलिए कि दुनिया को वो इंसान सही लग रहा और दूसरा गलत ऐसे में कोई अपने दिल की बात को अनसुना तो नहीं कर देगा ना। रानी ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि राहुल को टीना से इसलिए प्यार नहीं हुआ था क्योंकि वह अंजलि से सुंदर दिखती है उसे इसलिए प्यार हुआ था क्योंकि उसे टीना की अच्छाईयां दिखी थीं'।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी ने आगे कहा कि, 'लंदन में पले बढ़े होने के बाद भी टीना ओम जय जगदीश गाती है, मंदिर जाती है और टीना व राहुल की दोस्ती को भी समझती है। इन खूबियों को देखकर राहुल ने टीना को चुना था और यही सही था। मुझे नहीं लगता कि राहुल लुक्स देखकर प्यार करने वाला लड़का था। इसके बाद टीना की वजह से ही राहुल अंजलि के प्यार को भी समझ पाता है।ऐसे में इन किरदारों को जज करना सही नहीं है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।