बॉलीवुड में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो अपने करियर से ज्यादा बड़े घरानों के दामाद की वजह से मशहूर हुए। इनमें से कुछ सितारों के नाम कुमार गौरव, कुणाल खेमू और शरमन जोशी है। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जो सिनेमाजगत में तो कामयाबी के झंडे गाड़ चुके हैं और बड़े खानदान के दामाद बनकर भी शोहरत हासिल की। इन सितारों में अक्षय कुमार, धनुष का नाम शामिल है। जानिए बॉलीवुड की उन हस्तियों के बारे में जो बड़े खानदान के दामाद हैं।
कुमार-अक्षय सहित ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घरानों के 9 दामाद, एक तो लाइमलाइट से दूर जी रहा जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार गौरव
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की। कुमार गौरव ने अभिनेता सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की है। गौरव रिश्ते में एक्टर संजय दत्त के जीजा लगते हैं।
फरदीन खान
इस लिस्ट में अभिनेता फरदीन खान का नाम भी शामिल है। फरदीन ने 70 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा से साल 2005 में शादी की थी। फरदीन अब लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं।
अजय देवगन
बॉलीवुड में अजय देवगन की एक्शन फिल्मों का सिक्का आज भी बरकरार है। उन्होंने साल 1999 में अभिनेत्री तनुजा और निर्देशक सोमू मुखर्जी की बेटी काजोल से शादी की। बॉलीवुड में अजय और काजोल की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। इनके दो बच्चे हैं नीसा और युग।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के दामाद हैं। अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है। यह दोनों सितारे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। इन दोनों के बच्चों के नाम आरव और नितारा है। कुछ दिन पहले ही अक्षय और ट्विंकल दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौटे हैं।