{"_id":"6090e0ff8ebc3e246745ee8d","slug":"kumar-mangat-bought-the-rights-of-ajay-devgn-drishyam-2-to-make-a-hindi-adaption","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दृश्यम 2' को हिंदी में भी बनाने की तैयारी, अजय देवगन के करीबी कुमार मंगत ने खरीदे अधिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दृश्यम 2' को हिंदी में भी बनाने की तैयारी, अजय देवगन के करीबी कुमार मंगत ने खरीदे अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 04 May 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Drishyam
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2015 में रिलीज हुई अभिनेता अजय देवगन की हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ की सीक्वेल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये फिल्म 2013 में मलयालम में रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म की रीमेक थी। अब मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ की प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद से खूब तारीफें हो रही हैं। अजय देवगन के करीबी निर्माता कुमार मंगत ने फिल्म ‘दृश्यम 2’ के भी हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं।
2 of 5
फिल्म दृश्यम 2
- फोटो : Twitter
जानकारी के मुताबिक निर्माता कुमार मंगत हिंदी में फिल्म ‘दृश्यम 2’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म हाल ही में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का रीमेक होगी। मलयालम में बनी दोनों फिल्मों का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है और दोनों फिल्मों के हीरो मोहन लाल रहे। अजय देवगन की ‘दृश्यम’ का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था जिनका बीते साल 17 अगस्त को निधन हो गया।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन ने हाल ही में डिज्नी प्लस हॉट स्टार की वेब सीरीज ‘रुद्र’ साइन की है। बताते हैं कि ‘रुद्र’ पूरी करने के बाद वह इसी साल के आखिर में ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग शुरु कर देंगे। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म के निर्देशक के नाम का एलान कुमार मंगत जल्द ही करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म दृश्यम 2
- फोटो : Twitter
गौरतलब ये भी है कि मलयालम में ‘दृश्यम 2’ के हिट होने के बाद इसके निर्देशक जीतू जोसफ इसके तेलुगू रीमेक पर पहले ही काम कर चुके हैं। इस संस्करण के लिए अभिनेता वेंकटेश को साइन किया गया है। फिल्म का कन्नड़ रीमेक ‘दृश्या 2’ के नाम से शुरू हो चुका है और इसके निर्देशक पी वासु ही रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : instagram/aja
इन दिनों अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज की उनके प्रशंसक बेसब्री से राह देख रहे हैं। इसके अलावा उनकी दो फिल्में ‘मैदान’ और ‘मे डे’ भी निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी उनका एक खास रोल है। अजय देवगन की निर्देशक नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म ‘चाणक्य’ भी लंबे समय से लंबित चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।