सब्सक्राइब करें

'मेरा दिल भी कितना पागल है' से 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी...' तक, सुनें कुमार सानू के 10 गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Kumar sanu birthday special 10 Best Songs Of Kumar Sanu On His Birthday
kumar Sanu - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू हमेशा युवा दिलों की धड़कन रहे हैं। उनका जन्मदिन 20 अक्टूबर को होता है। 90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार सानू होते थे। उन्होंने फिल्मों के कई गानों में अपनी शानदार आवाज से दर्शकों के दिलों को जीता।फिल्मों में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए सुनते है उनके सबसे बेहतरीन 10 गीत।
Trending Videos
आशिकी - फोटो : file photo

गाना- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना.... 
फिल्म- आशिकी

आशिकी बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लगभग सभी गाने कुमार सानू ने गाए हैं। फिल्म का 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' गाना अब तक का सबसे रोमांटिक गाना माना जाता है। इस गाने को अभिनेता राहुल रॉय और अभिनेत्री अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया है। फिल्म आशिकी साल 1990 में आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
गाना- तुम मिले दिल खिले...
फिल्म- क्रिमिनल

क्रिमिनल फिल्म का ये गाना अपने आप में जादू बिखेरता है। इस गाने को भी कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है। गाने के शब्दों से लेकर इसका म्यूजिक सब बेहतरीन है। इस गाने को अभिनेता नागार्जुन और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया है। फिल्म क्रिमिनल साल 1994 में आई थी। 
 
गाना- मेरा दिल भी कितना पागल है....
फिल्म- साजन

फिल्म साजन का ये गाना दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। कुमार सानू की आवाज में ये रोमांटिक गाना सुनने वालों के दिल को छू जाता है। इस गाने का अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। फिल्म साजन साल 1991 में आई थी। 
 
विज्ञापन

गाना- दिल है कि मानता नहीं...
फिल्म- दिल है कि मानता नहीं

दिल है कि मानता नहीं फिल्म का टाइटल ट्रैक कुमार सानू की आवाज में काफी मीठा सुनाई देता है। प्यार करने वालों के लिए ये आज भी बहतरीन रोमांटिक गानों में से एक है। फिल्म दिल है कि मानता नहीं साल 1991 में आई थी। ये गाना अभिनेता आमिर खान और पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed