फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के साथ मिलकर कुमार विश्वास ने उड़ाया केजरीवाल और 'आप' का मजाक, बोले- झाड़ू लगाकर आदमी...

Sat, 21 Sep 2019 07:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Sep 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas make fun of Arvind Kejriwal and  Aam Aadmi Party in The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते कई फिल्मी सितारे और देश की बड़ी शख्सियत नजर आती हैं। कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर ये हस्तियां अपने बारे में कई खुलासे भी करती रहते हैं। इस बार द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों के साथ मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉक्टर कुमार विश्वास भी पहुंचे। यहां कुमार विश्वास ने 'आप' पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी का मजाक उड़ाया है। 

Kumar Vishwas make fun of Arvind Kejriwal and  Aam Aadmi Party in The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, द कपिल शर्मा शो में कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के साथ दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी भी पहुंचे। यहां इन सही हस्तियों ने शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती भी की। इस बीच कपिल शर्मा और कुमार विश्वास उस समय ठहाके लगाकर हंसने लगे जब कपिल शर्मा ने आम आदमी पार्टी की चुटकी लेनी शुरू की। द कपिल शर्मा शो में के एक प्रोमो को कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकांउट पर साझा किया। 

Kumar Vishwas make fun of Arvind Kejriwal and  Aam Aadmi Party in The Kapil Sharma Show
kumar vishwas - फोटो : social media
इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा डॉक्टर कुमार विश्वास का अपने शो में स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान कपिल कुमार विश्वास से आम आदमी पार्टी छोड़ने पर चुटकी लेते हुए कहते हैं कि 'आप जब पिछली बार आए थे तो आप 'आप' थे लेकिन अब 'आप' हम कैसे हो गए, मेरा कहने का मतलब है कि सर राजनीति रास नहीं आई आपको।' कपिल शर्मा के इस मजाकिया सवाल का कुमार विश्वास ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Vishwas make fun of Arvind Kejriwal and  Aam Aadmi Party in The Kapil Sharma Show
कुमार विश्वास - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार विश्वास ने कपिल की बात का जवाब देते हुए कहा- 'ऐसा नहीं है, ये केवल हॉलीवुड की फिल्मों में होता है कि 'झाड़ू' लगाकर आदमी उड़ता है।' कुमार विश्वास का ये जवाब सुनकर कपिल शर्मा और शो में मौजूद दर्शक जोर से हंसने लगते हैं। इसके अलावा शो में कपिल शर्मा ने मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के साथ भी काफी मस्ती मजाक की गई। शो में पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया जिसे बताते हुए वह भावुक हो गए। 

विज्ञापन
Kumar Vishwas make fun of Arvind Kejriwal and  Aam Aadmi Party in The Kapil Sharma Show
kumar vishwas - फोटो : amar ujala

इस शो का एक प्रोमो वीडियो को खुद पंकज त्रिपाठी ने भी अपने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं 'एक बार मनोज बाजपेयी जी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में गए थे। उस वक्त मैं किचन का सुपरवाइजर था। मुझे पता चला कि मनोज बाजपेयी आए हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगले दिन वह होटल से रवाना हुए और अपनी चप्पलें कमरे में भूल गए। मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा न करके मुझे दे दो।' यह किस्सा बताते हुए पंकज भावुक हो गए। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने उन्हें गले लगा लिया।

पढ़ें : होटल के कमरे से पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की उठा ली थी ये चीज, अब हुए भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed