फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

’Madgaon Express: कुणाल खेमू निर्देशित पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज’

Fri, 19 Jan 2024 09:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Jan 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Kunal Kemmu directorial debut Madgaon Express will open in theatres on March 22 Film Poster released
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय के बाद कुणाल खेमू निर्देशन में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। अभिनेता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म "मडगांव एक्सप्रेस" 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है। इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।

Kunal Kemmu directorial debut Madgaon Express will open in theatres on March 22 Film Poster released
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की और फिल्म का पहला लुक भी जारी किया। पोस्ट में लिखा है, "बचपन के सपने। लग गए अपने!!! #मडगांवएक्सप्रेस में आपका स्वागत है। तैयार हो जाओ एक यादगार यात्रा के लिए। 22 मार्च को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

Kunal Kemmu directorial debut Madgaon Express will open in theatres on March 22 Film Poster released
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
यह कॉमेडी फिल्म तीन बचपन के दोस्तों - प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी  की यात्रा को पर्दे पर खूबसूरती से दिखाती है, जो गोवा की यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा में इन दोस्तों की कहानी पूरी तरह से पटरी से उतर जाती है। फिल्म कॉमेडी से भरपूर एक इमोशनल कहानी के रूप में दर्शकों के सामने आती है। फिल्म का पोस्टर भी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Kemmu directorial debut Madgaon Express will open in theatres on March 22 Film Poster released
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, कुणाल कॉमेडी का एक और जबर्दस्त डोज लेकर आए हैं, 'फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुणाल निर्देशन में भी सफल होते नजर आ रहे है। आगामी फिल्म के लिए बधाई।' एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म की स्टार कास्ट पसंद आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म भी काफी अच्छी होगी।'

विज्ञापन
Kunal Kemmu directorial debut Madgaon Express will open in theatres on March 22 Film Poster released
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

'कलयुग', 'ट्रैफिक सिग्नल', '99', 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी, 'गो गोवा गॉन' और 'लूटकेस' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए प्रशंसा बटोर चुके कुणाल ने अपनी लिखी स्क्रिप्ट से ही फिल्म का निर्देशन किया है।. फिल्म में नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम भी मुख्य भूमिका में हैं।

Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना के साथ सगाई पर विजय ने दी प्रतिक्रिया, फरवरी में शादी को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed