फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर की महाभारत के बाद अब ये एक्टर लेकर आएंगे रामायण, दिखाएंगे 'रामयुग'

Fri, 17 Aug 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Kunal Kohli announced his upcoming film Ramyug based on Indian mythology Ramayana
'फना', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हम तुम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर कुणाल कोहली ने अपनी आगामी फिल्म का खुलासा कर दिया है। इस बार वह कोई लव स्टोरी या फिर कॉमेडी फिल्म नहीं बल्कि पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ परदे पर वापसी करने को तैयार हैं। बीती जनवरी को रिलीज हुई उनकी वेब फिल्म 'फिर से' उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया है। 
Kunal Kohli announced his upcoming film Ramyug based on Indian mythology Ramayana
अब कुणाल ने भारत की पौराणिक कथा रामायण पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। जी हां कुणाल कोहली ने गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल का भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म का खुलासा करते हुए कहा- रामयुग मेरी अगली फिल्म है, मुझे आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की जरुरत है। कुणाल कोहली की इस पीरियड ड्रामा फिल्म कौन-कौन स्टार होगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
Kunal Kohli announced his upcoming film Ramyug based on Indian mythology Ramayana
गौरतलब है कि कुणाल कोहली अपनी इस फिल्म के लिए नए कलाकारों को मौका दे सकते हैं। बात करें फिल्म रामयुग के पहले पोस्टर की तो कुणाल ने इस फिल्म के हिंदी और अंग्रेजी दो पोस्टर अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। नीले रंग के इस पोस्टर में भगवान राम धनुष चलाते हुए एक परछाई नजर आ रही हैं। कुणाल कोहली इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता दोनों हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Kohli announced his upcoming film Ramyug based on Indian mythology Ramayana
खास बात यह है कि भारत की पौराणिक कथा पर आधारित यह दूसरी फिल्म है। कुणाल कोहली से पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी महाकाव्य यानी महाभारत पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। आमिर अपनी इस फिल्म के लिए पूरी स्टारकास्ट को जुटाने में लगे हुए हैं। अब देखना होगा कि कुणाल कोहली की पहले रामयुग सिनेप्रेमियों को देखने को मिलेगी या फिर आमिर की महाभारत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed