फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baseer Ali: किंग खान के जबरा फैन हैं 'कुंडली भाग्य' फेम बसीर, बोले- उन्होंने मुझे एक्टर बनाया!

Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Kundali Bhagya actor Baseer Ali is Big fan of Shah Rukh Khan says SRK inspired me to become an actor
बसीर अली-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह एक्टर शाहरुख खान इंडस्ट्री में तमाम सितारों के आदर्श हैं। न जाने कितने ही लोगों ने शाहरुख खान से प्रेरणा लेकर अपना करियर संवारा है। इस कड़ी में 'कुंडली भाग्य' और 'स्प्लिट्सविला 10' फेम अभिनेता बसीर अली का नाम भी शामिल है। बसीर अली ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि एक एक्टर बनने की दिशा में उन्होंने शाहरुख खान से प्रेरणा ली है।

Kundali Bhagya actor Baseer Ali is Big fan of Shah Rukh Khan says SRK inspired me to become an actor
Baseer Ali - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बसीर अली ने कहा कि एक फिक्शन शो में अभिनय करने को लेकर वह काफी झिझक रहे थे, मगर उनकी मां ने उन्हें इस मामले में काफी सपोर्ट किया और यह शो करने के लिए कहा। इसके अलावा एक्टर का कहना है कि मां के आग्रह के अलावा शाहरुख खान की करियर जर्नी ने भी उन्हें काफी ज्यादा प्रेरित किया। बता दें कि बसीर इन दिनों शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रहे हैं।

Kundali Bhagya actor Baseer Ali is Big fan of Shah Rukh Khan says SRK inspired me to become an actor
Baseer Ali - फोटो : सोशल मीडिया

'कुंडली भाग्य' को लेकर बसीर ने कहा, 'यह मेरा पहला फिक्शन शो है और मैं बेहद खुश हूं कि मुझे इसमें काम करने का मौका मिला। मैंने वर्ष 2017 में रियलिटी शो से अपनी यात्रा शुरू की थी। पिछले छह वर्षो मे मैंने और भी कई शो में हिस्सा लिया। लेकिन, इस साल बाजी पूरी तरह से पलट गई।'
Nayanthara: मदर्स डे पर विग्नेश ने साझा कीं बच्चों के साथ नयनतारा की अनेदेखी तस्वीरें, कैप्शन में लिखी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundali Bhagya actor Baseer Ali is Big fan of Shah Rukh Khan says SRK inspired me to become an actor
Baseer Ali - फोटो : सोशल मीडिया

बशीर का कहना है, 'मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि इस तरह का फिक्शन शो करने के बाद मैं बड़े परिवार का हिस्सा बन जाऊंगा। खासकर मेरे जैसा इंसान जो न तो एक्टिंग बैकग्राउंड से है और न ही इंडस्ट्री की समझ लेकर आया था।' बसीर ने आगे कहा, 'मैं कई बार मुंबई आया। लेकिन, इस बार मैं मुंबई में कुछ बेहतर के लिए शिफ्ट हो गया।'
Ali Mercchant: लव लाइफ पर अली मर्चेंट ने तोड़ी चुप्पी, तीसरी शादी को लेकर भी की बात

विज्ञापन
Kundali Bhagya actor Baseer Ali is Big fan of Shah Rukh Khan says SRK inspired me to become an actor
Baseer Ali - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बशीर 'रोडीज राइजिंग' और 'ऐस ऑफ स्पेस 2' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने करियर को लेकर कहा, 'मेरी मां ने मुझसे कहा कि अब तुम मुंबई शिफ्ट हो रहे हो। एक टीवी शो करो और तुम कर सकते हो। तीन महीने बाद मैंने उन्हें कॉल किया और बताया कि मुझे 'कुंडली भाग्य' मिल गया है। मेरी मां ने मुझे प्रोत्साहित किया, लेकिन शाहरुख खान ने एक एक्टर बनने की प्रेरणा दी। उनसे मुझे मोटिवेशन मिलता है। खासकर टीवी एक्टर से बॉलीवुड किंग बनने का उनका सफर प्रेरणा देता है।'
Kangana Ranaut: मदर्स डे पर भावुक हुईं कंगना रणौत, इमोशनल नोट में अभिनेत्री ने मां के लिए लिखी यह खास बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed