फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: कुमार सानू की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा, डेटिंग का दावा कर बोलीं- उनकी पत्नी ने मेरी कार तोड़ दी

Thu, 09 Jan 2025 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

Kunickaa Sadanand: लोकप्रिय गायक कुमार सानू की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड और अदाकार कुनिका सदानंद ने हाल ही में सिंगर के साथ अपने रिलेशनशिप पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि वे उनकी पत्नी की तरह थीं।

विज्ञापन
Kunickaa Sadanand talks about her Dating affair with Kumar Sanu says His wife smashed my car with hockey stick
कुनिका सदानंद - कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने हाल ही में कुमार सानू के साथ अपनी डेटिंग लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने दावा किया है कि 90 के दशक के लोकप्रिय गायक कुमार सानू को उन्होंने करीब पांच साल डेट किया। कुनिका ने खुलासा किया है कि दोनों के रिश्ते पर सिंगर की पत्ती रीता ने नाराजगी जाहिर की थी। कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता ने कुनिका की कार तक चकनाचूर कर डाली थी। बता दें कि कुमार सानू और रीता का तलाक हो चुका है।

Kunickaa Sadanand talks about her Dating affair with Kumar Sanu says His wife smashed my car with hockey stick
कुमार सानू-कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉकी स्टिक से कार पर हमला
अभिनेत्री कुणिका सदानंद ने दावा किया कि उन्होंने 90 के दशक में गायक को डेट किया था। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि गायक की तत्कालीन पत्नी को जब उनके रिलेशनशिप का पता चला तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड ने हॉकी स्टिक से कुनिका की कार को तोड़ डाला। कुनिका सदानंद ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

Kunickaa Sadanand talks about her Dating affair with Kumar Sanu says His wife smashed my car with hockey stick
कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम

ऊंटी में हुई मुलाकात और फिर बढ़ी करीबी
कुमार सानू के साथ अपने रिलेशनशिप पर और डिटेल साझा करते हुए कुनिका ने बताया कि वे सिंगर से ऊटी में एक शूटिंग के दौरान मिली थीं। उस दौर में वे अभिनय की दुनिया में अपने पैर जमाने के लिए संघर्षरत थीं। तब गायक अपनी बहन और भतीजे के साथ हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने आए थे। वहां मुलाकात के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। 

ये खबर भी पढ़ें:
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज, 'मुफासा' की कमाई जारी, पिट रही 'बेबी जॉन'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunickaa Sadanand talks about her Dating affair with Kumar Sanu says His wife smashed my car with hockey stick
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

खिड़की से कूदने वाले थे कुमार सानू
कुनिका ने आगे कहा कि कुमार सानू उन दिनों निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों से गुजर रहे थे। पत्नी रीता के साथ उनके रिश्ते में तनाव चल रहा था। एक बार नशे में धुत होकर उन्होंने होटल की खिड़की से कूदने की कोशिश की थी। उन्होंने किसी तरह गायक को पकड़ लिया। इस घटना ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया। अभिनेत्री का कहना है कि इस ट्रिप के बाद सानू अपनी पूर्व पत्नी रीता से अलग रहने लगे। कुनिका ने कहा कि पांच साल की डेटिंग में उनका और कुमार सानू का रिश्ता काफी मजबूत रहा।

ये खबर भी पढ़ें:
Anushka Sharma Virat Kohli: एक-दूजे के बारे में कैसा महसूस करते हैं अनुष्का-विराट, तुझ में रब दिखता है....

विज्ञापन
Kunickaa Sadanand talks about her Dating affair with Kumar Sanu says His wife smashed my car with hockey stick
कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम

अलग हो गईं दोनों की राहें
कुमार सानू के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में कुनिका ने आगे कहा, 'मैं उनके लिए पत्नी की तरह थी। मैं उन्हें अपना पति मानती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि ये वह ही थीं जिन्होंने कुमार सानू के करियर के शीर्ष पर उन्हें फिटनेस और फैशन का ख्याल रखने के लिए मोटिवेट किया। कुनिका ने बताया कि गायक की एक्स वाइफ रीता को जब अपने बच्चों के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद में देरी हुई तो काफी नाराज हुईं। इसके बाद रीता ने एक बार गुस्से में आकर उनकी कार तोड़ डाली। कुनिका के मुताबिक, 'उनकी पत्नी मेरे घर के बाहर आकर चीखती थीं। उन्होंने मेरी कार को नुकसान पहुंचाया। मैंने उनकी स्थिति समझी। वे अपने बच्चों के लिए पैसे चाहती थीं। वे गलत नहीं थीं।' रिश्ते में काफी करीबियों के बावजूद कुमार सानू और कुनिका अलग हो गए। इसके बाद कुमार सानू ने सलोनी से शादी रचाई।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed